फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Power supply system collapses; over 400 complaints registered.

Rohtak News: बिजली व्यवस्था चरमराई, 400 से अधिक शिकायतें दर्ज

Fri, 14 Aug 2026 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 14 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Power supply system collapses; over 400 complaints registered.
03 सेक्टर तीन में देर रात शॉर्ट स​र्किट से जला ट्रांसफॉर्मर का तार। स्रोत : पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। उमस भरी गर्मी के कारण बिजली निगम की व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई है। बुधवार रात से वीरवार तक शहर के कई इलाकों में दो से पांच घंटे तक बिजली गुल रही। इस दौरान बिजली कटौती की 400 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं।
बिजली निगम को बुधवार रात सभी शहरी फीडरों को बंद करना पड़ा। कई क्षेत्रों में वोल्टेज धीमी रही जबकि कुछ जगहों पर देर रात तक बत्ती गुल रही। निगम के डेढ़ साल में 157 करोड़ रुपये के सुधार कार्य का खास असर नहीं दिखा।
विज्ञापन

शहर सब डिवीजन नंबर-3 में सबसे लंबा कट लगा। हुडा कॉम्प्लेक्स पावर हाउस पर फॉल्ट के कारण रात 10:49 बजे बिजली आपूर्ति ठप हुई। वीरवार दोपहर 1:20 बजे 132 केवी एमडीयू की 33 केवी आपूर्ति भी बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थल बोहर फीडर के मस्तनाथ नगर में शाम पांच बजे तक बिजली ठप रही। 11 केवी सुनारिया रोड फीडर में भी आधे घंटे का कट लगा।
प्रभावित क्षेत्र और कट की अवधि
माता गेट फीडर, फतेहपुरी कॉलोनी, कबीर कॉलोनी और हनुमान कॉलोनी जैसे कई इलाकों में रात 2 बजे तक बिजली बंद रही। बाद में इसे बढ़ाकर सुबह पांच बजे तक कर दिया गया। पटेल नगर में हाइटेंशन जंपर टूटने से 20 मिनट बिजली गुल रही। सेक्टर-3 में ट्रांसफॉर्मर पर फॉल्ट से केबल पिघलने के कारण करीब एक घंटे कट लगा। झंग कॉलोनी फीडर के कई क्षेत्र रात 12:21 बजे से तीन बजे तक अंधेरे में डूबे रहे।

बिजली खपत 90.58 लाख यूनिट दर्ज
बिजली निगम के अनुसार, उमस बढ़ने से बिजली की खपत 90 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। 12 अगस्त को सर्कल की बिजली खपत 90.58 लाख यूनिट दर्ज की गई। कार्यकारी अभियंता रामिंद्र मलिक ने बताया कि कोई कट नहीं लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट या फॉल्ट होने पर सुरक्षा कारणों से बिजली आपूर्ति बंद की जाती है।
---
बिजली का बार-बार आना-जाना आम बात हो गई है। बिजली जाने पर लोगों को परेशानी तो होती है। बच्चों के साथ छतों पर सोना पड़ता है। - कृष्ण, सलारा मोहल्ला।
बारिश के बाद फिर से उमस बढ़ी है। इससे बिजली की समस्या बढ़ने लगी है। दिन में तीन से चार कट लगने स्वाभाविक हो गए हैं। - विकास, तिलक नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed