{"_id":"6a7e3249b1a19f0aef05a9e8","slug":"spartan-club-wins-by-244-runs-in-the-first-league-match-of-the-summer-cup-rohtak-news-c-17-ali1038-903765-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पहले समर कप के लीग मैच में स्पार्टन क्लब 244 रनों से विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पहले समर कप के लीग मैच में स्पार्टन क्लब 244 रनों से विजयी
Fri, 14 Aug 2026 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। स्पार्टन रॉक्स क्रिकेट क्लब और साई नाथ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया मैच दूसरी पारी के 25वें ओवर में ही समाप्त हो गया। शहर के रेड बॉल क्रिकेट मैदान पर खेला गया यह मुकाबला स्पार्टन क्लब ने 244 रनों से जीता।
साई नाथ क्लब ने टॉस जीता। स्पार्टन क्लब ने उन्हें 369 रनों का लक्ष्य दिया। उनकी टीम ने पूरे 40 ओवर खेले और 7 विकेट खोए। दूसरी पारी में साई नाथ क्लब की टीम 25.4 ओवर पर ही सिमट गई। उन्होंने 124 रन ही बनाए। स्पार्टन क्लब के दो बल्लेबाजों के लगाए शतकों ने उनका जीत का रास्ता साफ कर दिया।
विजेता टीम के खिलाड़ी हरीश बरसीवाल ने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी की। उन्होंने केवल 75 गेंदों में 137 रन बनाए। इसी टीम के गेंदबाज अनुराग ने विरोधी टीम के तीन विकेट चटकाए। यह कारनामा उन्होंने सिर्फ चार गेंदों में ही कर दिखाया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने एक रन दिया। स्पार्टन क्लब के नसीब ने भी सात ओवर में तीन विकेट लिए। उन्होंने एक मेडन ओवर किया और 16 रन दिए। दो शतक और अच्छी गेंदबाजी के बूते ही टीम ने करीब 15 ओवर पहले मैच जीत लिया। संवाद