{"_id":"6a6a2dae44938933a400a756","slug":"811950-eligible-beneficiaries-identified-in-the-district-under-the-ayushman-bharat-scheme-rohtak-news-c-17-ali1038-895758-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत 8,11,950 पात्र लाभार्थी चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत 8,11,950 पात्र लाभार्थी चिह्नित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार, रोहतक जिला में 8,11,950 लाभार्थी पात्र पाए गए हैं। जिला में 15 जुलाई से 15 सितंबर तक विशेष आयुष्मान कार्ड निर्माण अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सभी पात्र जिलावासियों से निशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की है।
इस दो माह के अभियान का लक्ष्य पात्र लाभार्थियों के शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाना है। आयुष्मान भारत के तहत सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत गणना 2011, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, चिरायु और अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं।
इसके लिए गांव, वार्ड एवं ब्लॉक स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। पात्र नागरिक परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड के साथ अटल सेवा केंद्र या नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान पर जा सकते हैं। वहां वे अपनी पात्रता की जांच करवाकर निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।