सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   8.34 lakh quintals of wheat procured in the market, 1.55 lakh quintals lifted

Rohtak News: मंडी में 8.34 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद, 1.55 लाख क्विंटल की उठान

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
8.34 lakh quintals of wheat procured in the market, 1.55 lakh quintals lifted
22-पीला सोना…रोहतक नई अनाज मंडी में गेहूं की आवक के बाद परिसर में फैले गेहूं को उछालकर सिमे - फोटो : samvad
विज्ञापन
रोहतक। जिले की नई अनाज मंडी गेहूं से अट गई है। किसानों को मंडी परिसर की सड़कों पर भी गेहूं को बिछाना पड़ रहा है। अब तक मंडी में 8,34,706 क्विंटल की आवक हो चुकी है। इसमें से करीब 5,41,335 क्विंटल की खरीद हो चुकी है। 1,55,806 क्विंटल की ही उठान हो पाई है। यह खरीदे गए गेहूं का लगभग 29 प्रतिशत है।
Trending Videos

सोमवार को मंडी में शाम चार बजे तक लगभग 40,000 क्विंटल की खरीद हुई। मंडी में शाम चार बजे तक 350 गेट पास जारी किए गए। अब तक मंडी में 10,998 से अधिक गेट पास जारी किए जा चुके हैं। सोमवार को मंडी में 35,000 क्विंटल गेहूं की आवक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जिले की किस मंडी में लगभग कितना गेहूं पहुंचा
मंडी आवक खरीद उठान
कलानौर 1,80,062 51,631 12,020
लाखन माजरा 2,73,598 96,324 29,751
किलोई 3,35,484 1,83,614 39,485
सांघी 1,95,984 1,15,392 20,764
मदीना 1,47,296 92,091 32,678
खरक कलां 1,22,995 55,130 19,100
काहनौर 22,665 6,710 677
----------
फोटो 4 मंडी में खरीद का जायजा लेने पहुंचे भाजपा नेता रणबीर ढाका

सांपला में 5.5 लाख क्विंटल गेहूं की आवक

सांपला। मंडी में सोमवार तक करीब 5.5 लाख क्विंटल गेहूं आ चुका है। खरीद व उठान धीमी है। इससे मंडी में गेहूं की बड़े-बड़े ढेर लगे हैं। अब तक करीब 50 प्रतिशत गेहूं की खरीद हुई है। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणबीर सिंह ढाका ने मंडी किया। खरीद एजेंसियों व आढ़तियों से मुलाकात कर फसल खरीद, उठान, गेट पास व बारदाने से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि फसल उठान में तेजी लाएं। इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन उदयभान मलिक, वायस चेयरमैन बंसीलाल मकड़, राज, अनिल विजय भी साथ थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed