{"_id":"69c2d94f01efef8f5606c58f","slug":"850-students-received-their-degrees-bringing-joy-to-students-faces-rohtak-news-c-17-roh1020-828888-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 850 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, छात्रों के चेहरों पर खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 850 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, छात्रों के चेहरों पर खुशी
विज्ञापन
10 पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में सम्मानित विद्या
- फोटो : नगर पंचायत में सभासदों व सुपरवाइजरों के बीच हो रही वार्ता।
विज्ञापन
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के कुल करीब 850 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गईं। प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सांगवान ने विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
दो सत्रों में 850 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
समारोह दो सत्रों में सम्पन्न हुआ। प्रथम सत्र में कला एवं वाणिज्य संकाय के लगभग 425 विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटी गई। इस सत्र के मुख्य अतिथि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन शर्मा रहे। वहीं द्वितीय सत्र में विज्ञान संकाय के करीब 425 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गईं, जिसमें हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य आनंद शर्मा मुख्य अतिथि रहे।
अतिथियों ने दिया प्रेरणादायक संदेश
डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। वहीं आनंद शर्मा ने आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प को आवश्यक बताया।
विद्यार्थियों के चेहरे पर दिखी खुशी
डिग्री प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के देखने लायक थी। विद्यार्थियों ने इस पल को यादगार क्षण बताया। एमकॉम की विद्यार्थी रही नैंसी ने बताया कि वह डिजिटल मार्केटिंग की नौकरी कर रही हैं और आगे पढ़ने के लिए विदेश जाना हैं। तमन्ना ने बताया कि मैं बीकॉम की छात्रा थी अभी सरकारी नाैकरी की तैयारी कर रही हूं।
Trending Videos

10 पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में सम्मानित विद्या- फोटो : नगर पंचायत में सभासदों व सुपरवाइजरों के बीच हो रही वार्ता।