{"_id":"6a6a14c3aafc33031405ca6f","slug":"8784-challans-issued-in-30-days-for-traffic-rule-violations-rohtak-news-c-17-roh1020-895647-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 30 दिन में किए 8,784 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 30 दिन में किए 8,784 चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का स्वेच्छा से पालन करने की अपील की है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि यातायात नियम लोगों के जीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं और प्रशासन इन्हें सख्ती से लागू कर रहा है।
जून 2026 में जिले में नियमों का उल्लंघन करने पर 8,784 चालान किए गए। यानी औसतन हर दिन 292 चालान हुए। साथ ही 69 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश भी की गई।
उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन ने सड़क स्वामित्व एजेंसियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस को भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रत्येक माह सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की समीक्षा बैठक में व्यवस्थाओं का आकलन कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में रेड लाइट जंप करने वालों पर कार्रवाई और तेज की जाएगी। इसके अलावा शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों पर विशेष पुलिस नाके लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
जून 2026 के प्रमुख चालान आंकड़े इस प्रकार हैं:
कुल चालान : 8,784
बिना हेल्मेट : 1,134
सीट बेल्ट नहीं लगाने पर : 299
ओवर स्पीड : 178
शराब पीकर वाहन चलाने पर : 108
गलत पार्किंग : 1,366
गलत दिशा में वाहन चलाने पर : 1,362
अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर : 4,321
लाइसेंस निलंबन की सिफारिश : 69