सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A 3.4 million

Rohtak News: बिहाली में 34 लाख से बना पशु औषधालय उद्घाटन के इंतजार में, जर्जर भवन में सेवा देने को मजबूर कर्मचारी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
A 3.4 million
फोटो 20बिहाली में बनकर तैयार पशु अस्पताल।संवाद
विज्ञापन
जितेंद्र सोलंकी
Trending Videos

मंडी अटेली। सैनिक व किसान बाहुल्य क्षेत्र होने के बावजूद अटेली क्षेत्र में पशु स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव साफ नजर आ रहा है। कस्बे के निकटवर्ती गांव बिहाली में पशु औषधालय का नया भवन 34 लाख में बनकर तैयार होने के बाद भी उद्घाटन के अभाव में उपयोग से बाहर पड़ा है जबकि कर्मचारी आज भी पुराने जर्जर भवन में बैठकर पशुओं का इलाज करने को मजबूर हैं।
गांव बिहाली में पशुपालन प्रमुख आजीविका का साधन है। यहां एक बड़ी गोशाला भी संचालित है जिसमें करीब 1365 गोवंश हैं। इसके बावजूद पशुओं के उपचार के लिए समुचित सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि वर्ष 1992 में तत्कालीन विकास एवं पंचायत मंत्री राव बंसी सिंह ने पशु औषधालय का शिलान्यास किया था और 1995 में यह शुरू भी हो गया था। समय के साथ भवन जर्जर हो गया जिसके चलते सरकार ने नए भवन के निर्माण का कार्य शुरू कराया। एक एकड़ क्षेत्र में बने इस नए भवन पर लगभग 34 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
नवनिर्मित भवन में स्टोर रूम, लैब, कार्यालय कक्ष और पशुओं के लिए रैंप सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। बिजली और पानी की व्यवस्था भी पूरी है लेकिन उद्घाटन नहीं होने के कारण भवन का उपयोग नहीं हो पा रहा है।
उद्घाटन में देरी के चलते पशु चिकित्सालय के कर्मचारी पुराने खंडहरनुमा भवन में ही सेवाएं देने को मजबूर हैं जिससे न केवल कर्मचारियों को परेशानी हो रही है बल्कि पशुपालकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नए भवन का उद्घाटन कर उसे विभाग को सौंपा जाए ताकि पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। संवाद

वर्जन:
नवनिर्मित भवन का निर्माण हो चुका है लेकिन उद्घाटन नहीं होने के कारण पुराने भवन में ही बैठकर अपनी सेवाएं देने को मजबूर हैं। इस समस्या को गत दिनों श्री कृष्ण बाल गोपाल गोशाला बिहाली में पूर्व विधायक सीताराम यादव के समक्ष भी रखा गया था। उस समय उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नवनिर्मित भवन का उद्घाटन कर विभाग के कर्मचारियों को समर्पित कर दिया जाएगा। -डॉ. डीएस यादव, पशु चिकित्सालय कांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article