{"_id":"6995fdd5a404be2d6800ca9b","slug":"a-huge-crowd-will-gather-in-hansi-on-march-13-digvijay-chautala-rohtak-news-c-17-1-roh1020-812803-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी में 13 मार्च को उमड़ेगा जन सैलाब : दिग्विजय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में 13 मार्च को उमड़ेगा जन सैलाब : दिग्विजय चौटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक।
जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्म दिन पर हांसी में 13 मार्च को जन चेतना रैली की जाएगी। इसे लेकर जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने बुधवार को विभिन्न गांव में जनसभा कर रैली में आने का निमंत्रण दिया।इसमें जिले के महम हल्के में लाखनमाजरा, खरेंटी, बैंसी, महम खेड़ी, बेडवा, सामण गांव शामिल हैं।
युवा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोकतंत्र को कुचल दिया है। किसानों, मजदूरों और युवाओं की आवाज को दबाने का कुकृत्य कर दिया है। हांसी की रैली में भारी संख्या में पहुंचकर युवा, बुजुर्ग, माताएं और बहनें 2029 में सत्ता परिवर्तन का ऐतिहासिक संदेश देने वाले हैं। इस रैली के माध्यम से ही निरंतर मजबूत हो रही जजपा का कुनबा बढ़ाने का भी काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान व आमजन का लगातार शोषण किया जा रहा है। अपराध चरम सीमा पार कर चुका है। व्यापारियों को लगातार धमकियां मिल रही हैं। सरकार चुप्पी साधे हुए है। किसान का सबसे ज्यादा शोषण किया जा रहा है। युवा बदलाव चाहता है। रोजगार के अवसर की बजाए लाठियां खानी पड़ रही हैं। हालात यह हैं कि कांग्रेस का अता पता नहीं है, विपक्ष की भूमिका भी जेेजेपी निभा रही है।
जिला प्रभारी हरज्ञान मौखरा एवं जिलाध्यक्ष रोहतक डॉ संदीप हुड्डा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर युवा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर एडवोकेट अजय कुमार इंदौरा, रविंद्र सांगवान, राजेश सैनी, कृष्ण घणघस, प्रवेश कंसाला, प्रवीण लाम्बा, राजेश राठी, अमित सिंधु, खुशीराम प्रजापत समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
Trending Videos