{"_id":"69961c548fb3378335063bf4","slug":"police-in-search-of-shooters-who-killed-dinesh-alias-goga-rohtak-news-c-17-roh1020-812415-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दिनेश उर्फ गोगा के हत्या करने वाले शूटरों की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दिनेश उर्फ गोगा के हत्या करने वाले शूटरों की तलाश में पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली बाईपास पर अंकित उर्फ बाबा गैंग के सोनीपत निवासी दिनेश उर्फ गोगा (24) की अंधाधुंध 25-40 गोलियां मारकर हत्या करने वाले शूटर तीसरे दिन भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाए हैं। अपराध जांच शाखा प्रथम समेत पुलिस की तीन टीमें इनकी तलाश में जुटी हैं।
इधर, शिमली में हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल साहिल रिटौली पीजीआई में उपचाराधीन है। स्वस्थ होने पर पुलिस इसे हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। शूटरों की पहचान पुलिस की बड़ी चुनौती बनी है।
पुलिस ने बुधवार को शूटरों की गिरफ्तारी के लिए कई संदिग्ध ठिकानों पर छापा डाला लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस शूटरों की गिरफ्तारी के लिए उनकी पहचान करने में भी जुटी हुई है।
इसी कड़ी में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली बाईपास इलाके के सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को कुछ जानकारी हाथ लगने की उम्मीद है। अपराध जांच शाखा प्रथम के प्रभारी कुलदीप ने बताया कि आरोपियाें को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आईजी कार्यालय से महज 100 मीटर दूर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर की थी गोगा की हत्या
हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग ने 16 फरवरी को दिनेश उर्फ गोगा की दिल्ली बाईपास पर आईजी कार्यालय से महज 100 मीटर दूर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। पुलिस को उसके शरीर पर 30 से 35 गोलियों के निशान मिले हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी रिटौली निवासी साहिल को मंगलवार रात शिमली गांव के पास हुई मुठभेड़ में दबोच लिया था। दाएं पैर में गोली लगने से साहिल पीजीआई में भर्ती है।
Trending Videos