सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A nationwide strike will be held on the 12th against roadways privatization: Ikkas

रोडवेज निजीकरण के खिलाफ 12 को होगी राष्ट्रव्यापी हड़ताल : इक्कस

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
A nationwide strike will be held on the 12th against roadways privatization: Ikkas
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रोहतक। रोडवेज कर्मचारियों को संबाेधित करते हुए हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन राज्य कोषाध्यक्ष सुशील इक्कस ने कहा कि निजीकरण के खिलाफ 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी। इसमें रोडवेज कर्मचारी हिस्सा लेंगे।
बस स्टैंड कर्मशाला में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने शनिवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी को लेकर गेट मीटिंग की। यूनियन के मुख्य सलाहकार रमेश श्योकंद व सचिव सतबीर मुंढ़ाल ने डिपो में कार्यरत कर्मचारियों व सभी संगठनों को हड़ताल में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील इक्कस ने कहा कि प्रदेश सरकार व परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ कई दौर की बातचीत गई। तबादला नीति खामियों पर यूनियन लिखित आपत्ति जताते हुए तबादला नीति रद्द करने की मांग कर चुकी है। सतबीर मुंढ़ाल ने कहा कि सरकार व परिवहन मंत्री समस्याओं का समाधान नहीं करते तो 12 फरवरी देश के कर्मचारियों, किसानों व मजदूरों के साथ पूर्ण हड़ताल की जाएगी।
ये हैं प्रमुख मांगें
इक्कस ने कहा कि सरकार से निजीकरण की नीतियों व कर्मचारी मजदूरी विरोधी चारों लेबर कोड रद्द करने की मांग प्रमुख है। उन्होंने कहा कि 8वें वेतन आयोग का गठन से समान काम समान वेतन, पुरानी पेंशन बहाली व सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की गई। सरकार खाली पदों पर भर्ती करे, अप्रेंटिस कर रहे सभी कर्मचारियों का स्टाइपेंड न्यूनतम वेतन के बराबर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed