Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Commission agent suicide case Reasons for suicide still not revealed even after 48 hours
{"_id":"6988230d0ec06efa040146f9","slug":"video-commission-agent-suicide-case-reasons-for-suicide-still-not-revealed-even-after-48-hours-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"आढ़ती आत्महत्या केस: 48 घंटे बाद भी कारणों का खुलासा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़ती आत्महत्या केस: 48 घंटे बाद भी कारणों का खुलासा नहीं
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:15 AM IST
Link Copied
नई अनाज मंडी के आढ़ती जयपाल बल्हारा की आत्महत्या के कारणों को घटना के 48 घंटे बाद भी पता नहीं लग सका है। भाई महिपाल ने पुलिस को बताया कि उसका भाई जयपाल मानसिक तौर पर परेशान था लेकिन वजह पता नहीं। पुलिस ने दीव-दमन से लौटे यूपी कैडर के आईपीएस बेटे राहुल बल्हारा की मौजूदगी में शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के मुताबिक बहुअकबपुर गांव निवासी जयपाल ने अपने भाई महिपाल फौजी के साथ मिलकर नई अनाज मंडी में महीपाल-जयपाल कमीशन एजेंट्स के नाम से आढ़त की दुकान कर रखी है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे जयपाल दुकान के बाहर कुर्सी के ऊपर बैठे थे। नजदीक ताश खेल रहे लोगों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही मुंशी नीरज व अन्य मौके पर पहुंचे। जयपाल के सिर से खून टपक रहा था। नजदीक लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ा था। तुरंत उनको पीजीआई के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आढ़ती जयपाल बल्हारा का बेटा राहुल 2023 में यूटी कैडर से आईपीएस बने थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग दीव-दमन में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।