{"_id":"6a2b22b104f666e052084c37","slug":"a-team-will-visit-d-park-today-to-assess-compensation-claims-will-be-investigated-within-seven-days-rohtak-news-c-17-roh1019-871390-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मुआवजे का आकलन करने आज डी पार्क जाएगी टीम, सात दिन में होगी दावों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मुआवजे का आकलन करने आज डी पार्क जाएगी टीम, सात दिन में होगी दावों की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोहतक। डी-पार्क अग्निकांड के नुकसान का आकलन करने के लिए डीसी की ओर से नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय टीम शुक्रवार शाम चार बजे मौके पर पड़ताल करेगी। टीम सात दिन के अंदर सभी दावों की जांच करके रिपोर्ट देगी। अभी तक 17 पीड़ितों ने 15 करोड़ से अधिक का नुकसान बताया है।
निगम के संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह की अगुवाई वाली कमेटी में निगम के डीएमसी जितेंद्र कुमार, फायर आफिसर उत्कृक्ष और तहसीलदार यशपाल शामिल हैं। वीरवार दोपहर डीसी सचिन गुप्ता से
मिलकर जल्द मुआवजा दिलाने की गुजारिश की थी। डीसी ने दुकानदारों के साथ खड़े होने और जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।
इसके बाद करीब तीन बजे संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह के नेतृत्व में गठित कमेटी के साथ दुकानदारों ने उनके कार्यालय में बैठक की। पालिका बाजार के प्रधान गुलशन निझावन और किला रोड के व्यापारी नेता हैप्पी अनेजा ने दुकानदारों का पक्ष रखा।
विज्ञापन
इस दौरान पीड़ित दुकानदारों ने एक-एक कर अपना अनुमानित नुकसान बताया। कुल 17 पीड़ितों को करीब 15 करोड़ से ज्यादा का नुकसान बताया है। सबसे ज्यादा नुकसान रोहतक शूज के मालिक सुवेंद्र को हुआ है। इसे करीब पौने दो करोड़ बताया गया। हादसे में बेटे को खोने वाले सोमनाथ खुराना को करीब सवा करोड़ का नुकसान होने की आशंका है।
कई दुकानदारों ने 25 लाख से 50 लाख तक का नुकसान गिनाया है। इन दुकानदारों के दावों की परख के लिए टीम शुक्रवार को मौके पर जाएगी। इसके बाद जिला प्रशासन को कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी। डीसी सचिन गुप्ता का कहना है कि उनका पूरा प्रयास जल्द से जल्द नुकसान की भरपाई कराना है।
-- --
किसका क्या जला, दुकानदारों ने दिया ब्योर
दुकान मालिक नुकसान
कैलाश बूट हाउस पीयूष कालड़ा पूरी दुकान जली
फुट लुक रविंद्र यादव पूरी दुकान जली
शूट टाउन सोमनाथ खुराना बेटे रोहित व सेल्समैन अमन की मौत, पूरी दुकान जली
रोहतक शूज सतीश सेल्समैन कपिल की मौत
शूज प्लाजा राजेश जुनेजा पूरी दुकान जली
शिव जनरल स्टोर जगदीश चंद्र पूरी दुकान जली
रीगल शूज राजेश गांधी पूरी दुकान जली
देशबंधु जनरल स्टोर देशबंधु जैन पूरी दुकान जली
सहगल जूस कार्नर अशोक सहगल दुकान में 50 फीसदी नुकसान
आनंद जूस कार्नर मीना कुमारी दुकान में 50 फीसदी नुकसान
एलआईसी कार्यालय साहिल अरोड़ा दुकान क्षतिग्रस्त
संपदा शॉप सुमित शीशा व शटर में नुकसान
रेहड़ी गौरव रेहड़ी व स्कूटी जली
कपड़ा शॉप नीरज रेहड़ी जली
रेहड़ी पूर्वचंद रेहड़ी जली
वाहन मालिक नीरज बाइक व स्कूटी जली
वाहन मालिक मृतक अमन व कपिल दो बाइक जलीं
वाहन मालिक मनोज एक्टिवा जली