{"_id":"6a2ea0561788e357070bc379","slug":"it-is-important-to-convey-the-correct-information-about-sir-to-the-general-public-dangi-rohtak-news-c-17-roh1020-872486-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर की सही जानकारी आमजन तक पहुंचाना जरूरी : दांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर की सही जानकारी आमजन तक पहुंचाना जरूरी : दांगी
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 15 Jun 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
महम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक बलराम दांगी। स्रोत पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महम। एसआईआर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता की रविवार को स्थानीय कार्यालय में बैठक हुई। इसमें महम विधायक बलराम दांगी ने कार्यकर्ताओं से एसआईआर की प्रक्रिया, उसके महत्व व संगठन की आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक की मजबूती और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए एसआईआर प्रक्रिया को गंभीरता से समझना होगा। इसकी सही जानकारी आमजन तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और बूथ स्तर तक जाकर लोगों को जागरूक करें।
कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से न कटे। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे जनहित मुद्दों को मजबूती के साथ जनता के बीच लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
बैठक में डी पार्क क्षेत्र में हुई घटना पर भी दुख जताया। पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी ने सरकार से पीड़ितों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने तथा पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।
इस मौके पर ब्लॉक प्रधान जगत सिंह काला, धर्मराज सरपंच उपप्रधान जाट संस्था रोहतक, राजू ढाका, सोमनाथ गिरौत्रा, जयनारायण एमसी, संजय शर्मा, सुनील चेयरमैन, सतीश सरपंच समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो। महम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक बलराम दांगी। स्रोत : पार्टी