सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Acharya Kalavati Shastri became the head of the Indian Vedic Federation

Rohtak News: आचार्य कलावती शास्त्री बनी भारतीय वैदिक महासंघ की प्रधान

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Acharya Kalavati Shastri became the head of the Indian Vedic Federation
फोटो 8ब्रह्मवादिनी आश्रम गुरुकुल गनियार में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी व अन्य।स्रोत
विज्ञापन
नारनौल। ब्रह्मवादिनी आश्रम गुरुकुल गनियार में संचालिका आचार्य कलावती शास्त्री के नेतृत्व में भारतीय वैदिक महासंघ की विधिवत स्थापना की गई। आचार्य कलावती शास्त्री को प्रधान, डॉ. रामनिवास आर्य को उप-प्रधान, महाशय सतबीर दताल को मंत्री, अमृतलाल आर्य को कोषाध्यक्ष चुना गया।
Trending Videos

वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मवीर यादव को निदेशक, बुद्धदेव यादव को सलाहकार व श्वेता शाह को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर लगभग 200 आर्य समाज कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संस्था का मुख्य कार्यालय ब्रह्मवादिनी आश्रम गुरुकुल गनियार में स्थापित किया गया है। यह आश्रम एक एकड़ क्षेत्र में विस्तृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिले के विभिन्न आर्य समाजों के प्रधान एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से वासुदेव यादव, डॉ. कृष्णा आर्या, सुदेश आर्या, मिथिलेश आर्य, संतोष यादव, रघुवीर थानेदार, डॉ. सुमेर सिंह यादव, दयानंद मास्टर, रामनिवास सरपंच, विनोद आर्य, रामचंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed