{"_id":"69a0a3567e05d254150b23fc","slug":"administration-rushed-to-khidwali-on-receiving-information-about-paper-leak-sent-investigation-report-to-the-board-rohtak-news-c-17-roh1020-816814-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: खिड़वाली में पेपर आउट की सूचना पर दौड़ा प्रशासन, जांच रिपोर्ट बोर्ड को भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: खिड़वाली में पेपर आउट की सूचना पर दौड़ा प्रशासन, जांच रिपोर्ट बोर्ड को भेजी
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के अंग्रेजी के प्रश्न पत्र आउट होने की सूचना ने प्रशासन को दौड़ा दिया। खिड़वाली में पेपर आउट होने के मामले की खुफिया विभाग की नहीं शिक्षा विभाग की टीम ने भी अपने स्तर पर जांच की। जांच में स्थिति सामान्य पाए जाने पर सभी ने राहत की सांस ली। यह जांच रिपोर्ट शिक्षा बोर्ड को भेज दी गई है।
वीरवार को जिला प्रशासन, खुफिया व शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा रहा। सुबह खिड़वाली परीक्षा केंद्र में प्रश्न पत्र आउट होने की सूचना मिली। इसके चलते पूरा प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया। खुफिया विभाग की एक टीम तुरत खिड़वाली पहुंची। यहां स्कूल स्टाफ व ग्रामीणों से बातचीत कर प्रश्न पत्र आउट होने संबंधी जानकारी जुटाई।
जांच में प्रश्न पत्र की सीरीज अगल पाई गई। यहां बुधवार को हुई परीक्षा के प्रश्न पत्र डी 38 कोड के थे जबकि वायरल प्रश्न पत्र पर डी40 कोड पाया गया। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई।
यही नहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने भी मामला संज्ञान में आते ही खंड शिक्षा अधिकारी रोहतक गीता की देखरेख में जांच टीम गठित की गई। इसमें चमारिया स्कूल क प्राचार्य अनिल व सांघी स्कूल की प्राचार्य बबीता शामिल रही।
इस कमेटी ने मौके पर पहुंच कर अलग से छानबीन की व प्रश्न पत्र संबंधी जानकारी जुटाई। जांच में प्रश्न पत्र खिड़वाली केंद्र का नहीं होने की बात सामने आई। यह रिपोर्ट टीम ने डीईओ को सौंपी। डीईओ ने यह रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता भी वीरवार को 10वीं की परीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया के साथ खिड़वाली व डोभ परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।
वर्जन
प्राचार्यों की टीम ने मामले की जांच की है। वायरल पेपर खिड़वाली केंद्र का नहीं मिला है। खिड़वाली के परीक्षा केंद्र में डी 38 कोड का प्रश्न पत्र था। वायरल प्रश्न पत्र डी 40 कोड का था। -मनजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी।
खिड़वाली में आउट नहीं हुआ प्रश्न पत्र
खिड़वाली गांव से हुड्डा खाप प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा ने भी प्रश्न पत्र मामले में मीडिया के सामने बयान दिया है। उन्हाेंने कहा कि पंचायत व पुलिस प्रशासन के सहयोग से खिड़वाली केंद्र से कोई प्रश्न पत्र आउट नहीं हुआ। इस तरह की कोई बात या शिकायत सामने नहीं आ आई है।
Trending Videos