सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sanitation near the PGI canteen has collapsed, patients are eating in filth.

Rohtak News: पीजीआई की कैंटीन के पास सफाई व्यवस्था चरमराई, मरीज गंदगी में खाना खा रहे

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Sanitation near the PGI canteen has collapsed, patients are eating in filth.
4-पीजीआई कैंटीन में गंदगी के पास बैठकर खाना खाते लोग। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई में ओपीडी के पास स्थित दुकानों के आसपास सफाई व्यवस्था बदहाल है। दुकानों के पास ही दूषित पानी जमा रहता है। इससे गंदगी का आलम बना रहता है। दुकानों के बाहर ही केले के छिलके, पॉलीथिन व अन्य कचरा भी दूर तक बिखरा पड़ा रहता है। इस गंदगी के बीच ही लोग भोजन करने को विवश हैं।
Trending Videos

दुकानदारों की तरफ से जिन काउंटरों का उपयोग सामान रखने या खाना बनाने के लिए किया जा रहा है, उनकी सफाई का भी बुरा हाल है। इन काउंटरों के आसपास व नीचे कचरा जमा रहता है। परिसर में पत्ते पड़े रहते हैं। पीजीआई में रोजाना हजारों लोग यहां खाने-पीने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। आस-पास ही प्लास्टिक के डिब्बे पड़े रहते हैं जिनमें खाद्य पदार्थ होता है। समय के साथ इसमें दुर्गंध हो जाती है। फिर यही बीमारियों का कारण बनते हैं। इस कारण परिसर में दुर्गंध फैली रहती है। मरीज यहां भोजन करने को मजबूर है। संस्थान का इस तरफ कोई ध्यान ही नहीं है।
------
भाई को ओपीडी में दिखाने आया था। दो दिन से पेट दर्द की शिकायत है। वह इलाज के इंतजार में लाइन में खड़ा है। छोटा भाई साथ है। यहां खाने के लिए आ थे। दुकान के हालात व सफाई देखकर खाने का मन नहीं हो रहा। खाने की कोई और साफ सुथरी जगह आसपास नहीं है। -रोहित, झज्जर
-------
सफाई का बुरा हाल है। प्रशासन का सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं है। कुछ मरीजों को इलाज के लिए कई दिन रुकना पड़ता है। ऐसे में उनके परिजन यहां के दूषित माहौल में भोजन करके बीमार हो सकते हैं। पीजीआई प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। -रमन, गांधरा, रोहतक
-------
वर्जन
दुकानदारों को पहले भी सफाई को लेकर हिदायतें दी जा चुकी हैं। चालान भी किए गए थे। परिसर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। -डॉ. वरुण अरोड़ा, जनसंपर्क अधिकारी, पीजीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed