{"_id":"6a2aa56f0ddcaaac770ec74f","slug":"admission-to-four-year-itep-in-mdu-begins-apply-by-25-rohtak-news-c-17-roh1020-870809-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू में चार वर्षीय आईटीईपी में प्रवेश शुरू, 25 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू में चार वर्षीय आईटीईपी में प्रवेश शुरू, 25 तक करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के शिक्षा विभाग में सत्र 2026-27 के लिए चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीए-बीएड और बीकॉम-बीएड पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने बताया कि आईटीईपी में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय का ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया गया है। दाखिले एनटीए द्वारा आयोजित नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी)-2026 के स्कोर कार्ड के आधार पर किए जाएंगे। इसी आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रोविजनल मेरिट सूची 27 जून को जारी होगी। इसके बाद आरक्षण श्रेणी और विभिन्न कोटा संबंधी त्रुटियों के सुधार के लिए अभ्यर्थियों को 29 जून तक का समय दिया जाएगा। अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर अपने संशोधन संबंधी अनुरोध भेज सकेंगे।
विज्ञापन
सभी दावों और आपत्तियों के निपटारे के बाद पहली मेरिट सूची 2 जुलाई को जारी की जाएगी। प्रथम फिजिकल काउंसिलिंग 4 जुलाई को आयोजित होगी। इसके बाद दूसरी, तीसरी और चौथी काउंसिलिंग क्रमशः 8 जुलाई, 13 जुलाई और 17 जुलाई को होगी।
विश्वविद्यालय ने बताया कि नए सत्र की कक्षाएं 5 जुलाई 2026 से शुरू होंगी। पात्रता, सीटों, फीस संरचना तथा अन्य विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय के प्रॉस्पेक्टस का अवलोकन कर सकते हैं।