फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Admissions for distance and online courses at MDU have begun; applications can be submitted until September 15.

Rohtak News: एमडीयू में डिस्टेंस-ऑनलाइन कोर्स में एडमिशन शुरू, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Fri, 07 Aug 2026 05:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 07 Aug 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Admissions for distance and online courses at MDU have begun; applications can be submitted until September 15.
04-एमडीयू में सीडीओई के वि​​भिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश विवर​णिका का विमोचन करते कुलपति प्रो मि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) में सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने शुक्रवार को सीडीओई के विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश विवरणिका (एडमिशन प्रॉस्पेक्टस) का विमोचन किया।
दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रो. मिलाप पूनियां ने कहा कि बदलते शैक्षणिक परिवेश में दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा उच्च शिक्षा को अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन

सीडीओई निदेशक प्रो. राजेश धनखड़ ने प्रवेश प्रक्रिया और केंद्र की ओर से संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रो. एएस मान, प्रो. संदीप बंसल, प्रो. रणदीप राणा, प्रो राजेश पुनिया, प्रो. हरीश दुरेजा, प्रो. युद्धवीर सिंह, प्रो. बी. नरसिम्हन, सुनित मुखर्जी, डॉ. अनिल ओहलान, प्रो. बबीता खोसला व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
ये हैं उपलब्ध पाठ्यक्रम
ओपन एवं डिस्टेंस लर्निंग मोड में बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए), बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम), मास्टर ऑफ आर्ट्स (हिंदी), मास्टर ऑफ आर्ट्स (संस्कृत), मास्टर ऑफ आर्ट्स (अंग्रेजी), मास्टर ऑफ आर्ट्स (राजनीति विज्ञान), मास्टर ऑफ आर्ट्स (लोक प्रशासन), मास्टर ऑफ आर्ट्स (अर्थशास्त्र), मास्टर ऑफ आर्ट्स (इतिहास), मास्टर ऑफ आर्ट्स (पत्रकारिता एवं जनसंचार), मास्टर ऑफ कॉमर्स (एमकॉम) और मास्टर ऑफ साइंस (गणित) पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। ऑनलाइन मोड में बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए), मास्टर ऑफ आर्ट्स (हिंदी), मास्टर ऑफ आर्ट्स (राजनीति विज्ञान), मास्टर ऑफ आर्ट्स (लोक प्रशासन), मास्टर ऑफ आर्ट्स (अर्थशास्त्र), मास्टर ऑफ आर्ट्स (इतिहास), मास्टर ऑफ कॉमर्स (जनरल) और मास्टर ऑफ साइंस (गणित) पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। सर्टिफिकेट कोर्स में ओपन एवं डिस्टेंस लर्निंग मोड में सर्टिफिकेट कोर्स इन फूड ट्रक ऑपरेशंस, सर्टिफिकेट कोर्स इन जर्मन लैंग्वेज, सर्टिफिकेट कोर्स इन फ्रेंच लैंग्वेज, सर्टिफिकेट कोर्स इन स्पेनिश लैंग्वेज और सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्युनिकेशन स्किल्स इन इंग्लिश व ऑनलाइन मोड में सर्टिफिकेट कोर्स इन फूड ट्रक ऑपरेशंस, सर्टिफिकेट कोर्स इन प्रोफेशनल स्किल्स, सर्टिफिकेट कोर्स इन जर्मन लैंग्वेज, सर्टिफिकेट कोर्स इन फ्रेंच लैंग्वेज, सर्टिफिकेट कोर्स इन स्पेनिश लैंग्वेज व सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्युनिकेशन स्किल्स इन इंग्लिश पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed