{"_id":"6a2b224a2a521b51a4066b1e","slug":"another-team-will-assess-the-damage-today-rohtak-news-c-17-1-roh1004-871376-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आज दूसरी टीम करेगी नुकसान का आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आज दूसरी टीम करेगी नुकसान का आकलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोहतक। डी पार्क पर हुए अग्निकांड को लेकर प्रशासन की ओर से दो जांच कमेटियों का गठन किया गया है। एडीसी पर आधारित कमेटी ने वीरवार को जहां जांच की वहीं पर प्रशासन ने नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय दूसरी कमेटी भी गठित की है। यह कमेटी नुकसान का आकलन परखेगी। टीम यह आकलन करेगी की किस दुकानदार का कितना नुकसान हुआ है।-- -- -- -- -- -- --
कानूनी वारिसों का तहसीलदार ने मांगा ब्योरा
अग्निकांड में लगने से मरे सौरभ उर्फ रोहित, अमन यादव व कपिल के परिजनों को सरकार 10-10 लाख मुआवजा देगी। इसके लिए तहसीलदार यशपाल ने तीनों के कानूनी वारिसों का वीरवार को ब्योरा मांगा। सौरभ उर्फ रोहित के परिवार ने मां डिंपल, अमन यादव के परिवार ने बेटी बेटी नव्या, पत्नी सीमा, बेटे पीयूष, मां सविता व पिता जगदीश और कपिल के परिवार ने बेटी रीमा व रीतू, बेटे अंकित व पत्नी राजेश का नाम कानूनी वारिस के तौर पर दिया है।