फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Benefit of 10% rebate on property tax availed; 19.60 lakh deposited.

Rohtak News: संपत्तिकर पर 10 फीसदी छूट का लाभ, 19.60 लाख रुपये जमा

Sat, 01 Aug 2026 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Benefit of 10% rebate on property tax availed; 19.60 lakh deposited.
25-नगर निगम कार्यालय में संपत्तिकर जमा कराते नागरिक। संवाद - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शहीद उधम सिंह जयंती के अवकाश पर शुक्रवार को भी नगर निगम कार्यालय खुला रहा। यह कार्यालय संपत्तिकर जमा करने के लिए सुबह 9 बजे से शाम तक खुला रहा। नागरिकों को वर्तमान वित्तवर्ष के संपत्तिकर पर 10 फीसदी छूट का लाभ मिला।
शुक्रवार को नगर निगम में करीब 19.60 लाख की राशि जमा हुई। नागरिक संपत्तिकर जमा करवाने और पूछताछ के लिए आते रहे। अन्य दिनों के मुकाबले भीड़ कम रही जिससे करदाताओं को परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

निगम ने करदाताओं की सुविधा के लिए अवकाश के दिन भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। हरियाणा सरकार ने वित्तवर्ष 2026-27 के संपत्तिकर पर यह 10 फीसदी छूट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छूट की अंतिम तिथि के मद्देनजर कार्यालय में विशेष काउंटर लगाए गए थे। इस दौरान संपत्तिकर, फायर कर और यूजर चार्ज का भुगतान किया गया। यह राशि नगर निगम रोहतक के कोष में जमा हुई।
--------------
कोष में कुल जमा राशि
नगर निगम आयुक्त सत्येंद्र दुहन ने कुल जमा राशि की जानकारी दी। वित्तवर्ष 2026-27 में 1 अप्रैल 2026 से अब तक 22 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। इसमें संपत्तिकर, फायर कर और यूजर चार्ज शामिल हैं। शुक्रवार को भी नागरिकों ने अपने बकाया संपत्तिकर का भुगतान कर छूट का लाभ लिया।

-----------
बकायेदारों को ब्याज माफी
संपत्तिकर के बकायेदारों को 75 फीसदी ब्याज माफी छूट दी जा रही है। यह छूट 31 अगस्त तक प्रदान की जाएगी। यह माफी वर्ष 2010-11 से 2024-25 तक के लंबित संपत्तिकर बकाया मामलों पर लागू होगी। नागरिकों को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed