सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Body of missing farmer from Khidwali found in pond; murder by poisoning with alcohol alleged.

Rohtak News: खिड़वाली में लापता किसान का जोहड़ में मिला शव, शराब पिलाकर हत्या का आरोप

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Body of missing farmer from Khidwali found in pond; murder by poisoning with alcohol alleged.
03-रोहतक के खिड़वाली गांव में तीन दिन से लापता किसान का तालाब (जोहड़) में बुलडोजर से शव तलाशते
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर

रोहतक। खिड़वाली गांव से तीन दिन पहले लापता किसान रोहताश (52) का शव शनिवार सुबह गांव के डोभी वाले जोहड़ में उतराता मिला है। बेटे मोहित ने गांव के ही बलराज और श्रीओम पर शराब पिलाकर हत्या करने का शक जताया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। हत्या की धारा जोड़ने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
मोहित ने बताया कि उनके पिता रोहताश सहित छह भाई हैं। उनसे बड़े रामकिशन, रामरत्न, बलवान, विजेंद्र, रोहताश व कृष्ण हैं। रामरत्न का पहले देहांत हो गया था, अब रोहताश का शव जोहड़ में मिला है। 10 जून की शाम को उनके पिता रोहताश अचानक लापता हो गए थे। कई जगह तलाश किया लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 जून को सदर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार सुबह डोभी वाले तालाब में पिता का शव मिला है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर पर छानबीन की तो पता चला कि डोभ वाले तालाब किनारे बुधवार रात 12 बजे उनके पिता रोहताश गांव निवासी बलराज, श्रीओम व रविंद्र उर्फ बदलू के साथ थे।
विज्ञापन

चारों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। बदलू को मारपीट करके घर भेज दिया। इसके बाद बलराज व श्रीओम व उनके पिता रोहताश थे। इसके बाद पिता लापता हो गए। आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने यह कहा कि उनको पता नहीं कहां गया। पुलिस को शक है कि बलराज व श्रीओम ने रोहताश की हत्या कर शव जोहड़ में फेंका है या जिंदा ही डाल दिया।
.....
भाई बोला-आरोपी करते रहे गुमराह, एक बार सीसीटीवी कैमरे में दिखा रोहताश
पीजीआई डेड हाउस पहुंचे रोहताश के भाई बिजेंद्र ने बताया कि गांव के युवक बदलू ने बताया कि वे चारों बैठकर शराब पी रहे थे। एक बोतल पीने के बाद मेरे साथ बलराज व श्रीओम ने मारपीट की और पैर पर चोट मारकर वहां से भगा दिया। वह घर आकर सो गए। इसके बाद तीनों रह गए। विजेंद्र व उनके भतीजे अशोक ने बताया कि वे खुद बलराज व श्रीओम से पूछने गए। बता दीजिए कहां हैं रोहताश। आरोपी कहते रहे कि उन्होंने ज्यादा शराब पी ली थी। पता नहीं कहां गया जबकि वे तालाब किनारे दो दिन तक ढूंढते रहे क्योंकि गांव के सीसीटीवी कैमरों में केवल 10 जून की रात साढ़े आठ बजे रोहताश गली से जाते दिखाई दे रहे हैं।
....
परिवार में केवल बेटा और पत्नी
ग्रामीणों ने बताया कि रोहताश शराब पीने का आदी था लेकिन अपने पैसों से खरीदकर पीता था। किसी से कोई झगड़ा या रंजिश नहीं थी। परिवार में केवल इकलौता बेटा 22 वर्षीय मोहित और पत्नी रेखा रह गए हैं।
...
मोबाइल लोकेशन से आए आरोपी पकड़ में, पूछताछ कर रही जांच टीम
रोहताश का शव मिलने से पहले ही पुलिस ने आरोपियों बलराज व श्रीओम को मोबाइल फोन की लोकेशन से हिरासत में ले लिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है लेकिन अभी एफआईआर दर्ज नहीं है। परिजनों ने बताया कि वे सुबह 10 बजे शव लेकर पीजीआई के डेड हाउस पहुंच गए थे। पुलिस ने भी दोपहर 12 बजे तक बयान दर्ज कर लिए थे। इसके बावजूद शाम साढ़े चार बजे शव का पोस्टमार्टम शुरू हो सका। बताया गया कि डॉक्टर सिविल अस्पताल गए हुए हैं। डॉक्टर के आने के बाद एक्स-रे एक्सपर्ट को लेकर आए।

खिड़वाली निवासी रोहताश के शव का डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। फाइनल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी गुमशुदगी के साथ हत्या की धारा नहीं जोड़ी गई है।
- इंस्पेक्टर सुरेंद्र, सदर थाना प्रभारी

03-रोहतक के खिड़वाली गांव में तीन दिन से लापता किसान का तालाब (जोहड़) में बुलडोजर से शव तलाशते

03-रोहतक के खिड़वाली गांव में तीन दिन से लापता किसान का तालाब (जोहड़) में बुलडोजर से शव तलाशते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed