{"_id":"69b03a4c06858d642e0a4d50","slug":"bollywood-actor-randeep-hooda-becomes-a-father-2026-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा बने पिता, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर साझा की खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा बने पिता, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर साझा की खुशखबरी
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 10 Mar 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
सार
रणदीप हुड्डा ने अपने पिता और नवजात बच्ची की दो तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में उनके पिता की गोद में उनकी नवजात बेटी दिख रही है। दूसरी तस्वीर में रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की बेटी के नन्हे हाथ नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा बने पिता
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
रोहतक जिले के जसिया गांव के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के घर किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी लिन लैशराम ने बेटी को जन्म दिया है। अभिनेता ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर खुशी साझा करते हुए लिखा-दादा अर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई
रणदीप हुड्डा ने अपने पिता और नवजात बच्ची की दो तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में उनके पिता की गोद में उनकी नवजात बेटी दिख रही है। दूसरी तस्वीर में रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की बेटी के नन्हे हाथ नजर आ रहे हैं। अपने पोस्ट में रणदीप हुड्डा लिखते हैं-दादा जी और पोती को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाज से विवाह किया था। शादी समारोह में परिवार के करीबी सदस्य और मित्र शामिल हुए थे। अभिनेता ने पोस्ट में लिखा कि आज जब वह खुद पिता बने हैं तो अपने पिता के प्रति सम्मान और भी बढ़ गया है। उन्होंने पत्नी का आभार जताते हुए लिखा कि उन्हें पिता बनाने और इस दुनिया में उनकी छोटी बेटी को लाने के लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे।
Trending Videos

एक दिन पहले शेयर की थीं बेबी बंप की तस्वीरें
बेटी के जन्म से एक दिन पहले लिन लैशराम ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने लिखा कि लंबे समय तक कैमरे के सामने काम करते हुए अपने शरीर को लेकर कई तरह की असुरक्षाएं महसूस होती थीं लेकिन गर्भावस्था के दौरान शरीर में आया यह बदलाव उन्हें सबसे खूबसूरत लग रहा है।
पिता डॉ. रणबीर हुड्डा पेशे से हैं सर्जन
अभिनेता का जन्म रोहतक जिले के जसिया गांव में हुआ था। उनके पिता डॉ. रणबीर सिंह हुड्डा पेशे से सर्जन हैं जबकि माता आशा हुड्डा सामाजिक कार्यकर्ता हैं। परिवार में उनकी एक बहन और एक भाई भी हैं। अभिनेता रणदीप हुड्डा अभी मुंबई में रह रहे हैं।