सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Booster gets NOC, now 4,000 people will get water

Rohtak News: बूस्टर को मिला एनओसी, अब चार हजार लोगों को मिलेगा पानी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Booster gets NOC, now 4,000 people will get water
विज्ञापन

Trending Videos
जनस्वास्थ्य विभाग को दी एनओसी, अगले सप्ताह आंबेडकर पार्क में शुरू होगा निर्माण
बूस्टर निर्माण व पानी की लाइन सहित 1 करोड़ 80 लाख लागत का एस्टीमेट
वार्ड-5 की फतेहपुरी सहित चार कॉलोनियों के लोगों को होगा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। वार्ड-5 में बनने वाले पानी के बूस्टर के लिए नगर निगम ने अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे दिया है। अब इसका निर्माण अगले सप्ताह आंंबेडकर पार्क में शुरू हो जाएगा। जनस्वास्थ्य विभाग इसे तीन महीने मेंं पूरा करने का दावा कर रहा है। इसके चालू होने से 4 हजार लोगों पेयजल मिलने लगेगा। वार्ड पार्षद सुरेश किराड़ की देखरेख में यहां पर सफाई कराई गई है।
जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस पर 73 लाख से अधिक राशि खर्च होगी। बूस्टर निर्माण और पाइप लाइन सहित अन्य कार्य के लिए विभाग ने 1 करोड़ 80 लाख का एस्टीमेट तैयार किया है। बूस्टर की क्षमता 1.50 लाख लीटर होगी। यह 12 फीट गहरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत रोड पर बोहर के पास तीसरे वाटर वर्क्स से इसमें पानी पहुंचेगा क्योंकि सुखपुरा से जींद बाईपास तक पहले ही पानी की बड़ी लाइन डाली गई है। उसी लाइन में इसका कनेक्शन किया जाएगा।
------------
वार्ड के लोगों की मांग के अनुसार यहां बूस्टर का निर्माण होगा। इससे चार काॅलोनियों के लोगों को पानी मिलेगा। -सुरेश किराड़, पार्षद वार्ड-5
----------------
वार्ड-5 के आंबेडकर पार्क में बूस्टर निर्माण की एनओसी के बाद अब अगले सप्ताह यहां काम शुरू हो जाएगा। तीन माह में निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। बूस्टर बनाने और पाइप लाइन डालने पर 1 करोड़ 80 लाख का एस्टीमेट तैयार किया गया है। -अनिल रोहिल्ला, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed