फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Canter driver dies after vehicle collision

Rohtak News: वाहन की टक्कर से कैंटर चालक की मौत

Tue, 28 Jul 2026 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 28 Jul 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Canter driver dies after vehicle collision
महम। नेशनल हाईवे-09 पर सोमवार रात को हुए हादसे में कैंटर विकास निवासी धनाना, जिला भिवानी की मौत हो गई। उनके ताऊ के बेटे रविंद्र ने महम पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि विकास 23 रोड करियर कंपनी का कैंटर चलाते थे। सोमवार शाम को वह हिसार से माल लादकर दिल्ली जा रहे थे। रात करीब 9 बजे महम-रोहतक साइड रोड पर बहलबा मोड़ के पास स्थित ढाबे पर गाड़ी खड़ी कर खाना खाने के बाद सड़क पर टहलने लगे। वह लगभग 800 मीटर आगे चले गए। इस दौरान किसी वाहन ने उनको टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको लोग महम अस्पताल लेकर गए जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed