{"_id":"6a2db1e8dc8f2f9dc2028d92","slug":"chief-minister-nayab-singh-saini-to-gift-development-projects-to-badli-on-the-17th-dhankhar-rohtak-news-c-195-1-nnl1001-136268-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 को देंगे बादली में विकास कार्यों की सौगात : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 को देंगे बादली में विकास कार्यों की सौगात : धनखड़
विज्ञापन
13jjrp27- पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 जून को बादली विधानसभा क्षेत्र के गांव मुनीमपुर स्थित फूल एवं बीज उत्कृष्टता केंद्र सहित विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि जिलेभर से कार्यकर्ता और लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करेंगे, जिससे माहौल में उत्साह बना हुआ है।
वे शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करना केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास और जनभागीदारी की जीत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए 15 जून से विशेष गहन पुनरावलोकन शुरू होगा, जिसमें कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहेगी।
इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी कैप्टन भूपेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, गीतांशु चावला, बेरी नगर पालिका चेयरमैन देवेंद्र उर्फ बिल्लू कादियान मौजूद रहे।