{"_id":"6a2db21bdb4af729a308e64b","slug":"chief-minister-to-launch-development-projects-in-munimpur-dc-inspects-arrangements-rohtak-news-c-200-1-bgh1005-124549-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मुनीमपुर में मुख्यमंत्री करेंगे विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, डीसी ने देखी व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मुनीमपुर में मुख्यमंत्री करेंगे विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, डीसी ने देखी व्यवस्थाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बादली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 जून को मुनीमपुर गांव पहुंचकर पुष्प एवं बागवानी केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण एवं शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
मुख्यमंत्री सैनी के कार्यक्रम के दौरान बादली में नवनिर्मित उपमंडल कार्यालय, बादली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए भवन तथा निमाना गांव में बनाए गए जलघर सहित विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के लोगों को बेहतर प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं पेयजल सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर झज्जर की जिला उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला उपायुक्त खांगवाल ने कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन तथा आमजन की सुविधाओं से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को तैयारी के निर्देश दिए। साथ ही नवनिर्मित स्कूल भवन, उपमंडल कार्यालय और निमाना के जलघर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसडीएम विशाल कुमार भी जिला उपायुक्त के साथ मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर तैयारियों की जानकारी ली तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। एसडीएम विशाल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां की जा रही हैं ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुचारू आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।