सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM Flying seals two concrete mixer plants again

Rohtak News: सीएम फ्लाइंग ने दोबारा सील किए दो कंक्रीट मिक्सर प्लांट

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 12 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
CM Flying seals two concrete mixer plants again
59-बोहर लाढ़ोत रोड पर स्थित कंक्रीट मिक्सर प्लांट जहां सीएम फ्लाइंग व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर

रोहतक। कंक्रीट मिक्सर प्लांटों पर सीएम फ्लाइंग ने वीरवार को दोबारा छापा डाला। कार्रवाई के दौरान सात माह पहले सील किए गए दो प्लांट दोबारा संचालित होते पाए गए जबकि एक अन्य प्लांट प्रदूषण विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के बिना चल रहा था। मामले में प्रदूषण विभाग ने दो प्लांटों को पुनः सील कर दिया। तीसरे प्लांट संचालक को नोटिस जारी किया है।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को क्षेत्र में अवैध रूप से कंक्रीट मिक्सर प्लांट संचालित होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद प्रदूषण विभाग के एसडीओ रवींद्र कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मौके पर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले प्लांट पर पहुंचने पर दिसंबर 2025 में लगाई गई विभागीय सील टूटी हुई मिली। विभाग ने उस समय प्लांट संचालक पर 2 करोड़ 73 लाख 90 हजार रुपये का अनुमानित पर्यावरणीय जुर्माना लगाया था। यह मामला अभी प्रदूषण विभाग के पंचकूला मुख्यालय में विचाराधीन है। जांच के दौरान प्लांट संचालक रविंद्र सिंह की मौजूदगी में प्लांट को दोबारा सील किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने उसी मार्ग पर स्थित दूसरे प्लांट का निरीक्षण किया। वहां भी विभाग की पूर्व में लगाई गई सील टूटी मिली। इस प्लांट पर भी दिसंबर 2025 में 2 करोड़ 73 लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। प्लांट संचालक विश्वास निवासी कारोर की उपस्थिति में इसे भी पुनः सील कर दिया गया।
जांच के दौरान तीसरा प्लांट प्रदूषण विभाग की एनओसी के बिना संचालित होता मिला। ठेकेदार प्रदीप ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के लिए सामग्री तैयार की जा रही है। विभाग ने प्लांट संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed