{"_id":"69b32b39690a8a9fa703019b","slug":"consumers-stood-in-line-since-morning-but-returned-empty-handed-after-not-getting-gas-rohtak-news-c-195-1-nnl1001-132710-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुबह से लाइन में लगे रहे उपभोक्ता, नहीं मिली गैस तो खाली हाथ लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुबह से लाइन में लगे रहे उपभोक्ता, नहीं मिली गैस तो खाली हाथ लौटे
विज्ञापन
12jjrp15- कोसली रोड स्थित गैस एजेंसी खुलने के बाद सप्लाई न आने की बात कहने पर वापस लौटते लोग।
विज्ञापन
झज्जर। जिले में गैस की किल्लत बनी हुई है। कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ती बंद हैं। अब घरेलू सिलिंडर नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं। वीरवार सुबह 6 बजे से गैस एजेंसियों पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। घंटों लाइन में लगे रहने के बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिले। फिर उन्हें खाली हाथ घर लौटना पड़ा।
वहीं खाद्य आपूर्ति विभाग ने वीरवार को जहाजगढ़ और बेरी में गैस एजेंसियों के गोदाम की जांच की जहां पर स्टॉक सही मिला। आने वाले दिनों में भी जांच की जाएगी।
कोसली रोड स्थित एचपी गैस एजेंसी पर पर्ची कटवाने के लिए लोग सुबह 6 बजे से पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह 8 बजे जब एजेंसी खुली तो उपभोक्ताओं को सप्लाई नहीं आने की बात कही। इस दौरान उपभोक्ताओं और कर्मियों के बीच बहस भी हुई। बाद में उपभोक्ता बिना पर्ची लिए घर लौट गए।
यही हाल बेरी गेट स्थित इंडेन की गैस एजेंसी पर देखने को मिला। सुबह 7 बजे से ही उपभोक्ता सिलिंडर की पर्ची लेने के लिए पहुंच गए थे। एजेंसी खुलने के समय तक उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी लाइन लग गई थी। शाम 5 बजे तक भी लाइन लगी रही।
लाइन में लगे उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर ओटीपी आने के कारण सिलिंडरों की बुकिंग नहीं हो सकी। इस कारण अधिकतर उपभोक्ताओं को वापस लौटना पड़ा। गैस एजेंसियों के मिस्ड कॉल नंबर, व्हाट्सअप नंबर और यहां की एप के जरिये भी गैस सिलिंडरों की बुकिंग नहीं हो रही है जिस कारण उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदारों ने भट्ठी बनवाने के दिए ऑर्डर
गैस सिलिंडरों की कमी के चलते रेस्टोरेंट, रेहड़ी संचालक सहित अन्य दुकानदारों ने भट्ठी बनवाने के ऑर्डर देने शुरू कर दिए हैं। कुछ ने तो अपने स्तर पर ही भट्ठी बनाना शुरू कर दिया है। झज्जर में अधिकतर भट्ठी सोनीपत से बनकर आती हैं।
-- -- -- -- --
कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। जो सिलिंडर 1500 से 1600 रुपये में मिल रहा था वह अब ब्लैक में 2500 से तीन हजार रुपये में मिल रहा है। यदि आगे सिलिंडर नहीं मिला तो रेस्टोरेंट बंद करने की नौबत आ जाएगी। -सुमित, रेस्टोरेंट संचालक
-- -- -
गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर की पर्ची लेने आया था लेकिन पर्ची नहीं मिली। बताया गया कि पीछे से आज सप्लाई नहीं आएगी। इस कारण अब वापस जाना पड़ रहा है।-रामअवतार, डावला निवासी
वर्जन
पीछे से गैस सप्लाई नहीं हुई। इस कारण पर्ची नहीं काटी गई। शुक्रवार को सप्लाई आने की उम्मीद है। कंपनी के नंबर नहीं मिल रहे। इस कारण ज्यादा परेशानी हो गई है।-विद्या देवी, गैस एजेंसी संचालिका
वर्जन
आज दो गैस एजेंसियों के गोदाम की जांच की गई है। वहां स्टॉक सही मिला है। लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सप्लाई प्रभावित नहीं है।-आदित्य कौशिक, डीएफएसओ
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कीवी के रेट बढ़े
खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध की वजह से बाजार में कीवी फल की सप्लाई कम हो गई है। साथ ही रेट भी दोगुने हो गए हैं। दुकानदार शिवम ने बताया कि पहले कीवी का 15 पीस का डिब्बा 900 रुपये तक आता था लेकिन अब 1800 रुपये में मिल रहा है। चार पीस पहले 100 रुपये में मिल रहे थे जो अब 150 रुपये में मिल रहे हैं।
Trending Videos