{"_id":"6a2aa6b77297593d3a0c9bae","slug":"corporation-commissioner-took-stock-of-development-works-rohtak-news-c-17-roh1020-870810-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: निगम आयुक्त ने लिया विकास कार्यों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: निगम आयुक्त ने लिया विकास कार्यों का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
02-शहर में विकास कार्यों का जायजा लेते नगर निगम आयुक्त नरेंद्र कुमार व अन्य। स्रोत : निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक । शहर में चल रहे विभिन्न विकास एवं सुंदरीकरण कार्यों का नगर निगम आयुक्त नरेंद्र कुमार ने वीरवार को जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जाट भवन से एचएसवीपी कार्यालय तक विकसित की जा रही ग्रीन बेल्ट, सेक्टर-2 में निर्माणाधीन नमो वन, सेक्टर-2 में नवनिर्मित सड़कों, सेक्टर-3 में विकसित की जा रही ग्रीन बेल्ट एवं स्मार्ट मार्केट के अलावा सेक्टर-3 में बनाई जा रही नई सड़कों का जायजा लिया।
निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय में पूरा करें। निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने, नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने व आधुनिक शहरी ढांचे का विकास नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी व मनजीत कुमार, कार्यकारी अभियंता योगराज छिकारा, सहायक अभियंता शांत सुहाग एवं मनदीप, वार्ड 12 से पार्षद सुशील नांदल, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।