{"_id":"69d8a616cce4c8d48c0096c3","slug":"murder-in-rohtak-youth-shot-dead-in-bhalauth-village-due-to-personal-enmity-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: भालौठ गांव में रंजिश के चलते युवक को गोली मारी, पहले फोन पर दी थी धमकी, लोगों में दशहत का माहौल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: भालौठ गांव में रंजिश के चलते युवक को गोली मारी, पहले फोन पर दी थी धमकी, लोगों में दशहत का माहौल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक विकास उर्फ नारद के खिलाफ करीब एक साल पहले गांव में शराब ठेके के बाहर फायरिंग का मामला दर्ज है। पुलिस ने उसे हरिद्वार से गिरफ्तार किया था। साथ ही विकास ने वीडियो वायरल कर कहा था कि पुलिस से बड़ा कोई बदमाश नहीं है।
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सोनीपत रोड स्थित भालौठ गांव में रंजिश के चलते एक युवक ने गांव के युवक विकास उर्फ नारद (24) को गोली मार दी। घायल विकास को खेड़ी साध के नजदीक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आईएमटी थाना पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है।
Trending Videos
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला कि भालौठ गांव निवासी विकास उर्फ नारद की एक युवक से काफी समय से रंजिश चल रही है। बताया जा रहा है कि वीरवार को दोनों की पहले फोन पर बहस हुई। साथ ही आरोपी ने धमकी दी। आरोप है कि रात करीब डेढ़ बजे आरोपी युवक आया और विकास को चार-पांच गोलियां मार दी। गोलियां चलने से गांव में दशहत फैल गई। घायल को परिजनों ने तुरंत खेड़ी साध के नजदीक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां घायल का उपचार चल रहा है। विकास की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब ठेके पर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार हुआ था घायल
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक विकास उर्फ नारद के खिलाफ करीब एक साल पहले गांव में शराब ठेके के बाहर फायरिंग का मामला दर्ज है। पुलिस ने उसे हरिद्वार से गिरफ्तार किया था। साथ ही विकास ने वीडियो वायरल कर कहा था कि पुलिस से बड़ा कोई बदमाश नहीं है। अबकी बार गांव के ही एक अन्य युवक पर उसे गोलियां मारने का आरोप है।
अधिकारी के अनुसार
वारदात की जांच पड़ताल कर रहे हैं। जल्द आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल युवक विकास उर्फ नारद का उपचार चल रहा है। -एसआई अश्वनी, प्रभारी थाना आईएमटी।