{"_id":"69d8b2445393f93db702f0aa","slug":"speeding-truck-plunges-under-bridge-near-manipur-police-station-driver-flees-the-scene-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4147342-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ambikapur: मणिपुर थाने के पास पुल के नीचे गिरा तेज रफ्तार ट्रक, चालक मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur: मणिपुर थाने के पास पुल के नीचे गिरा तेज रफ्तार ट्रक, चालक मौके से फरार
अमर उजाला नेटवर्क, अम्बिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 02:25 PM IST
Link Copied
सरगुजा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां ट्रक चालक की लापरवाही के कारण तेज रफ्तार ट्रक पुल के नीचे जा गिरा। घटना शुक्रवार की सुबह मणिपुर थाना क्षेत्र के पास की है। जानकारी के अनुसार, तेज गति से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और पुल के नीचे जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि ट्रक को भारी क्षति पहुंची है।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिससे उसकी लापरवाही की आशंका और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही ट्रक को हटाने और यातायात व्यवस्था सुचारू करने की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।