{"_id":"69a15abdb1f358a12f01616a","slug":"student-s-murder-case-father-refuses-to-accept-body-at-rohtak-pgi-says-arrest-first-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला: रोहतक PGI में पिता ने शव लेने से किया इंकार, बोला-पहले गिरफ्तारी करो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला: रोहतक PGI में पिता ने शव लेने से किया इंकार, बोला-पहले गिरफ्तारी करो
अमर उजाला, रोहतक
Published by: Naveen
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:20 PM IST
विज्ञापन
सार
पिता ने कहा कि उसने बेटी के मोबाइल से एक आरोपी का मोबाइल नंबर व नाम भी दे दिया। उस लड़की के बारे में भी बता दिया है, जो उसकी बेटी को लेकर गांव से 50 किलोमीटर दूर दादरी लेकर आई थी।
मृतका के परिजन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
चरखी-दादरी में 10वीं की छात्रा की दुष्कर्म के बाद जहरीला पदार्थ देकर हत्या से आहत पिता ने पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से इंकार कर दिया। पिता बोले, जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दी जाएगी, तब तक वे शव लेकर नहीं जाएंगे। साथ में गांव के पूर्व सरपंच और सामाजिक संगठन भी मौजूद रहे। दोपहर दो बजे तक दादरी पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास करती रही।
Trending Videos
लड़की के पिता मीडिया को बताया कि उसकी 15 साल की बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती है। 24 फरवरी की सुबह स्कूल में रोल नंबर लेने गई थी। क्योंकि 26 फरवरी से परीक्षाएं थी। उसकी एक सहेली उसे दादरी शहर में ले आई। वहां पर उसकी बेटी को पहले कॉफी पिलाई गई। कॉफी में नशीला पदार्थ मिला हुआ था, जिससे वह बेहोश हो गई। वहां से चार युवक कार में बैठाकर ले गए और गलत काम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब उसे होश आया तो उसने एक पार्क में पाया। उसने अपनी सहेली को कॉल की और आपबीती बताई। उसकी सहेली ने मृतका के पिता को कॉल की और पूरी घटना से अवगत कराया। पिता ने कॉल की उसने उठाया नहीं। किसी अज्ञात नंबर से उसके पास कॉल आई। बताया गया कि यह लड़की बेहोशी की हालत में पड़ी है। उसके बाद पुलिस की मदद से बेटी को अस्पताल में ले जाया गया, जहां से रोहतक रैफर कर दिया गया। रोहतक उपचार के दौरान उसकी बेटी की मौत हो गई। पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को जहर देकर मारा गया है।
मोबाइल व नाम बताने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं
पिता ने कहा कि उसने बेटी के मोबाइल से एक आरोपी का मोबाइल नंबर व नाम भी दे दिया। उस लड़की के बारे में भी बता दिया है, जो उसकी बेटी को लेकर गांव से 50 किलोमीटर दूर दादरी लेकर आई थी। फिर भी चार दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पूर्व सरपंच बोला, गिरफ्तारी तक नहीं लेंगे शव
मृतका के गांव के पूर्व सरपंच ने कहा कि पूरा गांव पीड़ित परिवार के साथ है। पुलिस लगातार पोस्टमार्टम कराकर शव सौंपने का दबाव बना रही है, लेकिन वे गिरफ्तारी से पहले शव नहीं लेंगे।