सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two groups hurled stones and bricks at Karnal CHC, with SMO stating that the hospital needs police protection

Karnal: सीएचसी में दो पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर, एसएमओ बोले- अस्पताल में पुलिस सुरक्षा चाहिए

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Published by: Naveen Updated Fri, 27 Feb 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार

शिकायत के अनुसार झगड़े के दौरान दोनों ओर से ईंट और पत्थर फेंके गए। इससे आपातकालीन कक्ष का दरवाजा टूट गया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधिकारी और अन्य स्टाफ का काम भी बाधित हुआ।

Two groups hurled stones and bricks at Karnal CHC, with SMO stating that the hospital needs police protection
घटना के बाद की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आधी रात को लड़ाई झगड़े के मामले में मेडिकल करवाने आए दो पक्ष भिड़ गए। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आपातकालीन कक्ष के पट्टी कक्ष में ईंट-पत्थर चल गए। इससे  पट्टी कक्ष का दरवाजा टूट गया और ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ का काम प्रभावित हुआ।  झगड़े के बाद एसएमओ प्रशांत राणा ने थाना में शिकायत देकर सख्त कार्रवाई और रात की ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग की है।

Trending Videos


सीएचसी घरौंडा के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रशांत राणा ने घरौंडा थाना में दी शिकायत में बताया कि 25 फरवरी की रात करीब 12 बजकर 25 मिनट पर वार्ड नंबर 06 घरौंडा के आकाश लड़ाई-झगड़े में घायल होने के बाद कुछ अन्य लोगों के साथ एमएलआर कटवाने और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा था। इसी दौरान गांव कोहंड का अनुज भी अपने साथियों के साथ मेडिकल करवाने के लिए आपातकालीन कक्ष में आ गया। दोनों पक्ष आमने-सामने हुए, तो पट्टी कक्ष में दोबारा झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिकायत के अनुसार झगड़े के दौरान दोनों ओर से ईंट और पत्थर फेंके गए। इससे आपातकालीन कक्ष का दरवाजा टूट गया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधिकारी और अन्य स्टाफ का काम भी बाधित हुआ। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि दोनों पक्षों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली है।

सीएचसी घरौंडा के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रशांत राणा ने पत्र में दोनों पक्षों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। साथ ही कहा कि रात की ड्यूटी के दौरान चिकित्सा अधिकारी और स्टाफ की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी को आपातकालीन कक्ष में तैनात किया जाए।

अधिकारी के अनुसार
थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि एसएमओ की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया  है। जल्द आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed