{"_id":"69a1307c56901421240c5b4e","slug":"sonipat-accident-a-speeding-car-hit-a-bike-in-gohana-killing-a-young-man-and-injuring-his-friend-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat Accident: गोहाना में तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौत और दोस्त घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat Accident: गोहाना में तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौत और दोस्त घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना
Published by: Naveen
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:19 AM IST
विज्ञापन
सार
गोहाना में बरोदा रोड स्थित मोर चौक के निकट रहने वाला 21 वर्ष नमन और उसका दोस्त 22 वर्ष का सुमित बाइक पर रात लगभग साढ़े आठ बजे जींद रोड से होते हुए शहर की तरफ जा रहे थे।
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
शहर में वीरवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार शहर के नमन नामक एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Trending Videos
शहर में बरोदा रोड स्थित मोर चौक के निकट रहने वाला 21 वर्ष नमन और उसका दोस्त 22 वर्ष का सुमित बाइक पर रात लगभग साढ़े आठ बजे जींद रोड से होते हुए शहर की तरफ जा रहे थे। जब वे जींद रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार में आ रही क्रेटा कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नमन और सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नागरिक अस्पताल गोहाना पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने नमन को मृत घोषित कर दिया और घायल सुमित को प्राथमिक उपचार दिया।
नमन पहले प्राइवेट कंपनी में काम करता था और इन दिनों घर पर ही था। सूचना मिलने पर शहर थाना से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।