सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Several schools in Amritsar received threatening emails police beefed up security

अमृतसर के कई स्कूलों को मिले धमकी भरे ईमेल: पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, स्कूलों में चलाया गया तलाशी अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Fri, 27 Feb 2026 01:24 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक किसी भी स्कूल परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जा रही। ईमेल के स्रोत का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है।

Several schools in Amritsar received threatening emails police beefed up security
पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अमृतसर और आसपास के कई स्कूलों को एक बार फिर धमकी भरे ईमेल मिलने से प्रशासन में हलचल मच गई। ईमेल में स्कूल भवनों को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। सूचना मिलते ही संबंधित स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं।

Trending Videos


पुलिस ने स्कूलों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने स्कूल परिसरों की जांच की। एहतियात के तौर पर कई स्कूलों में सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए अभिभावकों को भी स्थिति से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी विजय आलम सिंह ने बताया कि ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर टीम लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में इन दिनों बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में किसी शरारती तत्व की हरकत की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक किसी भी स्कूल परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जा रही। ईमेल के स्रोत का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय बनाए रखा गया है।

प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed