सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three cafe operators missing from Shahganj, fears of mishap

Agra Crime: तीन कैफे संचालक एक साथ लापता, अनहोनी की आशंका; घरवालों को सता रहा ये डर

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 10:09 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के नरीपुरा क्षेत्र से कैफे संचालक विशाल, कुलदीप और उनके साझीदार सोना बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से सुराग लगाने में जुटी हुई है।
 

Three cafe operators missing from Shahganj, fears of mishap
लापता कुलदीप और विशाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र के नरीपुरा इलाके से बुधवार को घर से निकले कैफे संचालक विशाल, कुलदीप और सोना लापता हो गए। विशाल और कुलदीप के परिजन ने पुलिस से संपर्क किया है। उन्होंने अनहोनी की आशंका जाहिर की है। मामले में 24 घंटे बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

 

नगला कढ़ेरू, नरीपुरा निवासी विनीत कुमार ने बताया कि चचेरे भाई विशाल अपने रिश्ते के चाचा कुलदीप के साथ बोदला रोड पर कैफे चलाते हैं। उनका एक साझीदार कहरई मोड़, राजपुर निवासी सोना भी है। इससे पहले सोना भी नरीपुरा क्षेत्र में ही रहते थे। तीनों ने मिलकर 6 महीने पहले कैफे खोला था। बुधवार को कुलदीप और विशाल घर में ही थे। सुबह 10:30 बजे सोना का फोन आया। उसने दोनों को गली के बाहर बुलाया। वह अपनी एक्सयूवी गाड़ी से था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वह दोनों को अपने साथ ले गया। एक घंटे तक वापस नहीं आने पर परिजन ने काॅल की। मगर कुलदीप और विशाल के फोन स्विच ऑफ आए। इस पर तलाश की। मगर कोई पता नहीं चल सका। सोना के मोबाइल पर रिंग बज रही थी लेकिन काॅल रिसीव नहीं हुई। दोपहर में दो बजे के बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।


एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर युवकों की लोकेशन निकाली जा रही है। आखिरी बार उनकी किससे बात हुई, यह पता किया जा रहा है। उनके आने और जाने वाले मार्ग के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

परिजन हो रहे हैं परेशान
विनीत कुमार ने बताया कि तीनों दोस्त साथ ही रहते थे। इनमें सोना के परिजन ने पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया है। ऐसे में आशंका है कि वही उन्हें कहीं लेकर गया हो। उधर, लापता युवकों के परिजन का हाल बेहाल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed