{"_id":"69a0bb0a6cb680f07c049f6d","slug":"three-cafe-operators-missing-from-shahganj-fears-of-mishap-agra-news-c-25-1-agr1034-998959-2026-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: तीन कैफे संचालक एक साथ लापता, अनहोनी की आशंका; घरवालों को सता रहा ये डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: तीन कैफे संचालक एक साथ लापता, अनहोनी की आशंका; घरवालों को सता रहा ये डर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 10:09 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा के नरीपुरा क्षेत्र से कैफे संचालक विशाल, कुलदीप और उनके साझीदार सोना बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से सुराग लगाने में जुटी हुई है।
लापता कुलदीप और विशाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र के नरीपुरा इलाके से बुधवार को घर से निकले कैफे संचालक विशाल, कुलदीप और सोना लापता हो गए। विशाल और कुलदीप के परिजन ने पुलिस से संपर्क किया है। उन्होंने अनहोनी की आशंका जाहिर की है। मामले में 24 घंटे बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
Trending Videos
नगला कढ़ेरू, नरीपुरा निवासी विनीत कुमार ने बताया कि चचेरे भाई विशाल अपने रिश्ते के चाचा कुलदीप के साथ बोदला रोड पर कैफे चलाते हैं। उनका एक साझीदार कहरई मोड़, राजपुर निवासी सोना भी है। इससे पहले सोना भी नरीपुरा क्षेत्र में ही रहते थे। तीनों ने मिलकर 6 महीने पहले कैफे खोला था। बुधवार को कुलदीप और विशाल घर में ही थे। सुबह 10:30 बजे सोना का फोन आया। उसने दोनों को गली के बाहर बुलाया। वह अपनी एक्सयूवी गाड़ी से था।
विज्ञापन
विज्ञापन
वह दोनों को अपने साथ ले गया। एक घंटे तक वापस नहीं आने पर परिजन ने काॅल की। मगर कुलदीप और विशाल के फोन स्विच ऑफ आए। इस पर तलाश की। मगर कोई पता नहीं चल सका। सोना के मोबाइल पर रिंग बज रही थी लेकिन काॅल रिसीव नहीं हुई। दोपहर में दो बजे के बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर युवकों की लोकेशन निकाली जा रही है। आखिरी बार उनकी किससे बात हुई, यह पता किया जा रहा है। उनके आने और जाने वाले मार्ग के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
परिजन हो रहे हैं परेशान
विनीत कुमार ने बताया कि तीनों दोस्त साथ ही रहते थे। इनमें सोना के परिजन ने पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया है। ऐसे में आशंका है कि वही उन्हें कहीं लेकर गया हो। उधर, लापता युवकों के परिजन का हाल बेहाल है।
विनीत कुमार ने बताया कि तीनों दोस्त साथ ही रहते थे। इनमें सोना के परिजन ने पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया है। ऐसे में आशंका है कि वही उन्हें कहीं लेकर गया हो। उधर, लापता युवकों के परिजन का हाल बेहाल है।
