सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Psycho accused of stabbing woman arrested

'साइको' श्याम अरेस्ट: महिला ने टोका तो प्राइवेट पार्ट पर मारा चाकू, धंसा रह गया हथियार; इसलिए महिलाओं से नफरत

अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Akash Dubey Updated Fri, 27 Feb 2026 03:44 PM IST
विज्ञापन
सार

22 फरवरी को दयालबाग में महिला को चाकू मारने वाला आरोपी श्याम सुंदर शर्मा गिरफ्तार हुआ। पत्नी से झगड़े के बाद महिलाओं से नफरत के कारण उसने महिला के टोकने पर चाकू मारा था।

Psycho accused of stabbing woman arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

न्यू आगरा के दयालबाग क्षेत्र में बीती 22 फरवरी की सुबह महिला को चाकू मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पत्नी से झगड़े के बाद महिलाओं से नफरत करने लगा था। उसके पास वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में उसने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

Trending Videos

एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया कि 22 फरवरी को पुष्पांजलि बाग निवासी 50 वर्षीय सोना देवी मार्निंग वॉक पर निकली थीं। रास्ते में अदन बाग के पास अज्ञात व्यक्ति ने उनको पीछे से चाकू मारकर भाग निकला। महिला को पुलिस ने एसएन मेडिकल कालेज भर्ती कराया था। मामले में महिला के बेटे राहुल अग्रवाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों में आरोपी पैदल जाता दिखाई दिया था। महिला आरोपी को नहीं जानती थी। पुलिस टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। इसके बाद गुरुवार रात खासपुर चौराहे के पास से आरोपीसुभाष नगर भूड़ का बाग निवासी श्याम सुंदर शर्मा को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से अलाकत्ल चाकू बरामद हुआ है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पत्नी से विवाद के बाद करने लगा महिलाओं से नफरत
पुलिस पूछताछ में आरोपी श्याम सुंदर ने बताया कि उसकी पत्नी से उसका झगड़ा होता रहता था। पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी। इस कारण उसे महिलाओं से नफरत हो गई थी। वह पैदल जा रहा था। उसी दौरान आगे चल रही महिला ने उन्हें पीछा करने का आरोप लगाकर टोका। इस बात से खफा होकर आरोपी ने चाकू मार दिया।

ढूंढने में पुलिस के छूटे पसीने
एसीपी हरीपर्वत ने बताया कि आरोपी अपने घर पर नहीं था। उसके पास मोबाइल भी नहीं था। घटना के बाद वह कभी पार्क, कभी किसी सड़क तो कभी अस्पताल में जाकर सो जाता था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह निकल जाता था।

प्राइवेट पार्ट पर मारा था चाकू
आरोपी महिलाओं से नफरत करने लगा था। इसी कारण वह साथ में चाकू रखकर घूम रहा था। महिला के टोकने पर उसने महिला के प्राइवेट पार्ट पर पीछे से चाकू मारा था और चाकू शरीर में फंसा छोड़ भाग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed