सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Nine members of a “looter bride” gang arrested in Panna for robbery on the pretext of marriage

Panna News: शादी का झांसा देकर ठगने वाली ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 04:08 PM IST
Nine members of a “looter bride” gang arrested in Panna for robbery on the pretext of marriage

पन्ना पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाली एक सक्रिय ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से एक स्कॉर्पियो कार, एक अपाचे मोटरसाइकिल, 10 मोबाइल फोन, एक टैबलेट सहित लाखों रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल
मामला पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस अधीक्षक पन्ना निवेदिता नायडू के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस संगठित गिरोह को दबोचा। जानकारी के अनुसार फरियादी बसंत लाल त्रिपाठी, उम्र 43 वर्ष निवासी ने ब्रजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि लगभग 15 दिन पहले एक परिचित के माध्यम से उसकी शादी की बात तय कराई गई थी। 23 फरवरी 2026 को फरियादी अपने साथियों के साथ पहाड़ीखेड़ा लड़की देखने पहुंचा, जहां कथित दुल्हन और उसके सहयोगियों से मुलाकात हुई।

ये भी पढ़ें-  उड़नखटोले पर विदा हुई 'पापा की ये परी', सतना में पिता ने पूरा किया बेटी का सपना; बेहद खास बनी शादी

शादी के लिए मना किया तो कर ली लूट
मुलाकात के दौरान शादी के नाम पर पैसों की मांग की गई। जब फरियादी ने पैसे देने में असमर्थता जताई तो उसके साथियों को डरा-धमकाकर वहां से भगा दिया गया। उसी शाम करीब 7:30 बजे सफेद रंग की स्कॉर्पियो (क्रमांक MP17CB1759) से आए आरोपियों ने फरियादी को वाहन में बैठाकर सुनसान इलाके की ओर ले गए। वहां उसे झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर उसका टैबलेट, 20 हजार रुपये नकद और यूपीआई पासवर्ड लेकर खाते से 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। बाद में उसे सुनसान स्थान पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बृजपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना के आधार पर 26 फरवरी 2026 को पहाड़ीखेड़ा बस स्टैंड पर घेराबंदी कर 9 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से शादी का झांसा देकर ठगी करना स्वीकार किया। इस ग्रह में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

लाखों का माल बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार, अपाचे बाइक, फरियादी का टैबलेट और 10 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पन्ना पुलिस की इस कार्रवाई से शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोहों पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उचाना मंडी में शॉर्ट सर्किट से मोबाइल दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

27 Feb 2026

VIDEO: सिर पर रामचरितमानस, भगवा चोला, मुंह में राम का नाम, बागेश्वर धाम की पदयात्रा पर निकला 'मुस्लिम भक्त'

27 Feb 2026

VIDEO: निशान यात्रा के साथ रुपईडीहा से नानपारा धाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु

27 Feb 2026

Una: प्रसिद्ध मैड़ी होली मेले के आयोजन के साथ ही अंब क्षेत्र में बढ़ा वाहनों का दबाव

27 Feb 2026

बहादुरगढ़ के सेक्टर छह में बंदरों का आतंक, सेक्टरवासी परेशान

विज्ञापन

विकास को ध्यान में रखते हुए बजट पेश करेंगे सीएम: सांसद सुभाष बराला

27 Feb 2026

ज्ञानी रघबीर सिंह की हेड ग्रंथी पद से छुट्टी, एसजीपीसी कार्यकारिणी की बैठक में एक्शन

27 Feb 2026
विज्ञापन

MP: जिला अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड में नवजातों की मौत पर बवाल, जांच समिति गठित; किसने की थी पांच हजार की मांग?

27 Feb 2026

फगवाड़ा के माता चिंतपूर्णी मंदिर में जागरण का आयोजन

27 Feb 2026

ज्ञानी रघबीर सिंह ने एसजीपीसी के फैसले का किया स्वागत

27 Feb 2026

झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट, छह राज्य की टीम कर रही प्रतिभाग

27 Feb 2026

Rewa News: ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में दिखा प्रधान आरक्षक, वीडियो वायरल, विभागीय जांच के आदेश

27 Feb 2026

Khargone : लेखाधिकारी महेंद्र सिंह 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निर्माण कार्य से जुड़ा है मामला

27 Feb 2026

Ujjain News: आमलकी एकादशी पर आज भांग के शृंगार से सजे बाबा महाकाल, त्रिपुंड लगाकर दिए निराले स्वरूप में दर्शन

27 Feb 2026

झांसी में रेलवे मजिस्ट्रेट की चेकिंग से मुस्तरा स्टेशन पर मचा हड़कंप, 178 यात्रियों से वसूला 1.18 लाख का जुर्माना

27 Feb 2026

होली का त्योहार नजदीक, रंग-गुलाल व पिचकारी की दुकानें सजीं

26 Feb 2026

पिता-पुत्री के आत्महत्या के मामले में अभी तक नहीं पकड़े गए आरोपी

26 Feb 2026

एसआईआर: बीएलओ के नोटिसों का निस्तारण करने से मतदाताओं को मिली राहत

26 Feb 2026

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन घायल

26 Feb 2026

बिठूर महोत्सव में यूफोरिया बैंड के साथ पहुंचे पलाश, गानों पर नाचते रहे लोग

26 Feb 2026

VIDEO: शोषण के खिलाफ शिक्षकों ने किया आरपार की लड़ाई का एलान

26 Feb 2026

कानपुर में सड़क हादसा, खुले नाले में गिरी वैन, तीन महिलाएं घायल

26 Feb 2026

VIDEO: रावल में हुई लठामार होली, मंदिर में उड़ा अबीर-गुलाल

26 Feb 2026

अलीगढ़ के मंगलायतन विश्वविद्यालय में हरियाणवी गायक अजय हुड्डा की स्टार नाइट

26 Feb 2026

कुरुक्षेत्र: लड़के-लड़कियों को होली खेलने से रोका तो दिया धरना, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय काम मामला

26 Feb 2026

VIDEO: एसडी सिंह बैसवारा भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

26 Feb 2026

Datia News: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में फर्जी अंकसूची का खुलासा, 17 आवेदन निरस्त

26 Feb 2026

Ujjain News: सेवाधाम आश्रम में एक साल में 17 बच्चों की मौतों का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, PIL के दिए निर्देश

26 Feb 2026

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन के अलीगढ़ चैप्टर एवं महिला विंग का शपथ ग्रहण

26 Feb 2026

बिठूर महोत्सव में पलाश सेन ने झुमाया, जमकर थिरके शहरवासी

26 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed