फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   -double-murder-bijuri-neighbor-woman-and-young-man-killed-with-sharp-weapon-mp-crime-news

अनूपपुर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी: पड़ोसी महिला व युवक की धारदार हथियार से हत्या, सड़क किनारे मिला शव

Fri, 15 May 2026 05:05 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 05:05 PM IST
सार

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। वार्ड क्रमांक 7 में पड़ोसी महिला और युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवक का शव सड़क किनारे मिला।

विज्ञापन
-double-murder-bijuri-neighbor-woman-and-young-man-killed-with-sharp-weapon-mp-crime-news
घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोग व पुलिस की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर के बिजुरी थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक सात में महिला व पुरुष की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक युवक का शव सड़क किनारे मिला जबकि महिला की लाश घर के अंदर खून से लथपथ मिली है, दोनों पड़ोसी थे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह शव देखने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी विकास सिंह ने कहा- वारदात को गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अंजाम दिया गया है। हमला टांगी या कुल्हाड़ी से किया गया। सुरेंद्र के सिर पर धारदार हथियार से वार के कई निशान मिले हैं। पीठ और पैर पर भी घाव हैं।
विज्ञापन


सुरेंद्र के सिर पर धारदार हथियार से वार के कई निशान मिले
मृतक सुरेंद्र सोनी (26) का शव सड़क किनारे मिला जबकि लल्ली बाई गोंड (45) की लाश घर के अंदर खून से लथपथ मिली है। दोनों पड़ोसी थे। मामला नगर पालिका बिजुरी के वार्ड क्रमांक सात का है। थाना प्रभारी विकास सिंह ने कहा कि वारदात को गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अंजाम दिया गया है। हमला टांगी या कुल्हाड़ी से किया गया। सुरेंद्र के सिर पर धारदार हथियार से वार के कई निशान मिले हैं। पीठ और पैर पर भी घाव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह सुरेंद्र की बहन नेहा सोनी ने भाई का शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। हालांकि, हत्या करने वाला शख्स अभी अज्ञात है। मामले की जांच के लिए दो टीमें गठित की हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। लल्ली बाई विधवा थी। बेटा ड्राइवर है, जो दो दिन पहले ट्रक लेकर बाहर चला गया। दो दिन पहले मायके गई बहू, सास के मर्डर की सूचना मिलते ही लौट आई है।


ये भी पढ़ें- Dhar Bhojshala: हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

'सुरेंद्र रात में कहीं से शराब पीकर घर लौटा था' 
मृतक सुरेंद्र सोनी के नाना जगदीश सोनी ने कहा- सुरेंद्र रात में कहीं से शराब पीकर घर लौटा था। उसकी पत्नी खाना बना रही थी। कुछ ही देर में सुरेंद्र घर से बाहर निकल गया। थोड़ी देर बाद मार डालो-मार डालो' की आवाजें सुनाई दीं। जगदीश ने आशंका जताई कि लल्ली बाई के घर पर कुछ लोग मौजूद थे। सुरेंद्र के पहुंचने पर उन्होंने उस पर हमला कर दिया होगा। सुरेंद्र सोनी की बहन नेहा सोनी बोली- जब तक पुलिस के बड़े अधिकारी यहां नहीं आएंगे, मैं भाई की बॉडी को ले जाने नहीं दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed