{"_id":"69bf6db3383bfd9cf70b1461","slug":"cross-voting-in-rajya-sabha-elections-haryana-former-mla-kundu-levels-serious-allegations-against-hooda-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Politics: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर बढ़ा विवाद, पूर्व MLA कुंडू ने लगाए हुड्डा पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Politics: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर बढ़ा विवाद, पूर्व MLA कुंडू ने लगाए हुड्डा पर गंभीर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, महम (रोहतक)
Published by: Naveen
Updated Sun, 22 Mar 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार
पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने आगे आरोप लगाया कि यदि भाजपा का एक वोट भी रद्द नहीं होता, तो निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल की जीत निश्चित थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने विधायकों को हिमाचल प्रदेश में छिपाकर रखने का नाटक किया।
बलराज कुंडू, पूर्व विधायक
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा में हाल ही में संपन्न राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग के मामले ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। पूर्व विधायक और महम के नेता बलराज कुंडू ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि हुड्डा ने खुद अपने पांच विधायकों के वोट क्रॉस करवाए हैं।
Trending Videos
अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कुंडू ने कहा कि कांग्रेस के नौ विधायकों के वोट खिसकने की जिम्मेदारी खुद पार्टी के कुछ स्वयंभू नेताओं पर है, जिन्होंने एक प्रकार की डील के तहत यह सब किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वोट चोरी का आरोप लगाने वाले लोग खुद इसमें शामिल थे। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने पांच विधायकों के वोट क्रॉस कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडू ने आगे आरोप लगाया कि यदि भाजपा का एक वोट भी रद्द नहीं होता, तो निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल की जीत निश्चित थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने विधायकों को हिमाचल प्रदेश में छिपाकर रखने का नाटक किया, लेकिन यदि सभी विधायक खुले में होते तो कांग्रेस के आधे से अधिक वोट निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में चले जाते।
पूर्व विधायक ने विपक्ष की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष का मुख्य काम विधानसभा में जनता की आवाज उठाना है, लेकिन प्रदेश के लोग बदमाशों से विदेश में बैठकर धमकियां दे रहे हैं, जबकि नेता प्रतिपक्ष किसी प्रकार की आवाज नहीं उठा रहे।