{"_id":"6a2c78076105778099030e64","slug":"d-park-fire-incident-is-heart-wrenching-dr-krishan-lal-middha-rohtak-news-c-17-roh1020-871917-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल दहला देने वाला है डी पार्क अग्निकांड : डाॅ. कृष्ण लाल मिड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल दहला देने वाला है डी पार्क अग्निकांड : डाॅ. कृष्ण लाल मिड्ढा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने डी पार्क अग्निकांड की घटना स्थल पर पहुंचकर पीडि़तों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह हत्याकांड दिल दहला देने वाला है। इसके बाद वह हादसे में जान गंवाने वाले जूता व्यापारी व दो कर्मचारियों के निवास पर पहुंचे, जहां परिजनों को सांत्वना दी। पीड़ित परिवार को स्वैच्छिक कोष से पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि सभी नागरिकों को ऐसे हादसों से सबक लेना चाहिए और अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे मार्केट में जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित सीमा रेखा का पालन करें, जो सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तय की जाती है।
उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार अपनी दुकानों में अग्निशमन यंत्र अवश्य लगवाएं, ताकि आपातकालीन स्थिति में आग पर शीघ्र नियंत्रण पाया जा सके। कहा कि जल्द ही दुकानदारों के नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिया जाएगा। सरकार ने इसके लिए एक कमेटी बनाई है, जो जल्द रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका, एसडीएम आशीष कुमार, तहसीलदार यशपाल शर्मा, पार्षद कपिल नागपाल और हर्षित मिगलानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।