फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demand raised to remove encroachments from markets and mandis.

Rohtak News: बाजार व मंडी से अतिक्रमण हटाने की उठी मांग

Thu, 23 Jul 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 23 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to remove encroachments from markets and mandis.
महम के बाजार में रहे अतिक्रमण हटवाने बारे नपा सचिव से बात करते दुकानदार।
महम। शहर के बाजार और पुरानी सब्जी मंडी में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। शहरवासियों का कहना है कि दुकानों के बाहर सामान रखने और सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण से आवागमन में परेशानी होती है। व्यस्त समय में बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है जिससे व्यापारियों, ग्राहकों और राहगीरों को असुविधा होती है।
विज्ञापन

दुकानदार रोशन, हरिमोहन और सुरेश ने समय-समय पर अतिक्रमण अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने सभी व्यापारियों को निर्धारित सीमा में सामान रखने के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया। इससे बाजार की व्यवस्था बेहतर हो सकती है। उन्होंने नपा सचिव नवीन नांदल से नियमित निरीक्षण करने व नियमों का समान रूप से पालन कराने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में लोगों ने शारदा अस्पताल के सामने सड़क किनारे रखे जनरेटर का मुद्दा भी उठाया। नागरिकों ने कहा कि जनरेटर सड़क के काफी निकट होने से मार्ग तंग हो गया है। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने जनरेटर को उचित स्थान पर स्थानांतरित कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
नगर पालिका महम के सचिव ने उपस्थित लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने बाजार व मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण की स्थिति का निरीक्षण करने का आश्वासन दिया। सचिव ने कहा कि जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा। अस्पताल के सामने रखे जनरेटर मामले में भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सचिव ने नागरिकों और व्यापारियों से भी सहयोग की अपील की।

बैठक में नपा सचिव नवीन नांदल, सफाई निरीक्षक ब्रह्मजीत, उप प्रधान बसंतलाल गिरधर, पूर्व नपा चेयरमैन फतेह सिंह, भीष्म दुआ व सब्जी मंडी के दुकानदार उपस्थित रहे।
फोटो महम नपा सचिव से अतिक्रमण हटवाने की गुहार लगाने पहुंचे दुकानदार। स्रोत : नपा प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed