Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
INLD staged a protest in Rohtak against the paper leak and the lathi-charge at Jantar Mantar.
{"_id":"6a630b25124c820e72020f01","slug":"video-inld-staged-a-protest-in-rohtak-against-the-paper-leak-and-the-lathi-charge-at-jantar-mantar-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में पेपर लीक और जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में इनेलो ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में पेपर लीक और जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में इनेलो ने किया प्रदर्शन
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:20 PM IST
शहर के दिल्ली रोड पर शुक्रवार को इंडियन नेशनल लोक दल के कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक और दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान इनेलो नेताओं ने सीटीएम शुभम को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
इनेलो नेता मनजीत कन्हेली ने कहा कि हमारे बच्चों के साथ जो पेपर लीक किया गया है और जो छात्रों के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुरा हाल किया गया है। इसके विरोध में आज हमने ज्ञापन सौंपा है।
मनजीत कन्हेली ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हम मांग करते हैं कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्यवाही हो। जो हमारे बच्चे मेहनत करते हैं उनके साथ धोखाधड़ी हो रही है और सरकार रवैया अपना रही है। आतंकवादियों के खिलाफ तो सरकार ने साफ कर दिया है कि किसी भी छात्र के साथ जांच नहीं की जाएगी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
इनेलो नेता व जिला पार्षद धीरज मलिक कहा कि सरकार और कोर्ट केवल आश्वासन दे रहे हैं, कोई कार्यवाही नहीं कर रहे। छात्रों के साथ बुरा हाल कर रखा है। आज हमारे छात्र सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो रहे हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, उन्हें घसीटा जा रहा है।
उनके साथ जो व्यवहार किया जा रहा है, वह किसी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताया कि पार्टी की ओर से डीजीपी साहब को ज्ञापन सौंप दिया गया है और हम मांग करते हैं कि इस पूरे मामले का संज्ञान लिया जाए और दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।