Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
CITU and INTUC staged a protest at Jantar Mantar in support of the protesting students.
{"_id":"6a6335719473c28b220fa64a","slug":"video-citu-and-intuc-staged-a-protest-at-jantar-mantar-in-support-of-the-protesting-students-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जंतर मंतर पर प्रदर्शन कारी छात्रों के समर्थन में सीटू और इंटक ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंतर मंतर पर प्रदर्शन कारी छात्रों के समर्थन में सीटू और इंटक ने किया प्रदर्शन
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 03:20 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। सीटू और इंटक से जुड़े भवन निर्माण कामगारों ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ हुई बदसलूकी और देशभर में पेपर लीक के मामलों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। बारिश के बावजूद अनेक मजदूर, महिलाएं और युवा सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी डीसी कार्यालय तक मार्च करते हुए पहुंचे। मजदूर नेता विनोद ने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि जो पेपर लीक हो रहे हैं और जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ लाठीचार्ज किया गया है, उसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। सरकार छात्रों की मांगों को सुनने की बजाय उन पर दमन कर रही है। एक तरफ सरकार कहती है कि हम युवाओं के साथ हैं, दूसरी तरफ उनके आंदोलन को कुचल रही है। वहीं, विनोद ने कहा कि सरकार ने भवन निर्माण कामगार बोर्ड का पोर्टल एक साल से बंद कर रखा है जिससे हजारों मजदूरों की सुविधाएं रुकी हुई हैं। मजदूरों का रजिस्ट्रेशन बंद है, पेंशन, छात्रवृत्ति और इलाज जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही। सरकार मजदूरों और छात्रों दोनों का शोषण कर रही है। अगर 10 अगस्त तक मांगें नहीं मानी गईं तो हम पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर इंटक और सीटू के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में महिला मजदूर मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।