रोहतक। डी-पार्क अग्निकांड से सबक लेते हुए शुक्रवार को किला रोड बाजार, शोरी मार्केट, बड़ा बाजार, प्रताप चौक और चमेली मार्केट के व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन से भिवानी स्टैंड पर स्थायी रूप से फायर ब्रिगेड की एक बड़ी गाड़ी और एक बाइक तैनात करने की मांग की गई।
दीपक पुनियानी ने कहा कि डी पार्क मार्केट में बाजार खुला होने के बावजूद इतना बड़ा हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि किला रोड, शोरी मार्केट और चमेली मार्केट की गलियां इतनी संकरी हैं कि यहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचना मुश्किल है।
उन्होंने बताया कि बाजार के दुकानदारों ने निर्णय लिया है कि सभी अपनी दुकानों में अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से लगाएंगे, ताकि आग की स्थिति में तुरंत नियंत्रण पाया जा सके। पूर्व पार्षद नरोतामल भटनागर, किला रोड बाजार पूर्व प्रधान सुनील बोंटरा, शोरी मार्केट रिटेल के प्रधान चिन्नी आहूजा, श्याम चावला, नेहरू मक्कड़, किला रोड के व्यापारी नेता ललित सुनेजा, श्याम मिनोचा, विशंभर आहूजा, राजेंद्र परुथी, सुंदर सपड़ा, सन्नी सचदेवा, तरुण कवातड़ा, पारस सुनेजा, अंकुर नागपाल, पप्पी अनेजा व अजय रहे।