सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Devotees offered prayers at Sheetla Mata Temple

Rohtak News: शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Devotees offered prayers at Sheetla Mata Temple
05-शीतला माता मंदिर में बुधवार को मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ । संवाद - फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
विज्ञापन
रोहतक। प्राचीन शीतला माता मंदिर में बुधवार को चैत्र मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने धूप-दीप जलाकर पूजा अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में तड़के ही श्रद्धालुओं का आवागन शुरू हो गया था जो दिनभर चलता रहा।
Trending Videos

400 साल पुराने इतिहास वाले प्राचीन मंदिर में की शौरा कोठी, डेरी मोहल्ला, पाड़ा मोहल्ला, प्रेम नगर, बाबरा मोहल्ला, नेहरू कॉलोनी, शीतल नगर, झज्जर चुकी, आंबेडकर कॉलोनी, एकता कॉलोनी और प्रीत विहार कॉलोनी और अन्य कॉलोनियों के अलावा ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के महंत थानेश्वर दास ने बताया कि चैत्र माह में प्रत्येक बुधवार को शीतला माता मंदिर में मेला लगता है। श्रद्धालुओं ने बासी मीठे चावल, गुलगुले पतासे का प्रसाद अर्पित किया। मंदिर के पास बने प्राचीन तालाब में से मिट्टी निकालने की परंपरा भी निभाई। मंदिर के बाहर सजी दुकानों पर श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। बच्चों ने खिलौने और महिलाओं ने शृंगार का सामना खरीदा।

पुलिसकर्मियों ने संभाली व्यवस्था
मेले में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवकों के अलावा पुलिस कर्मी भी तैनात रहे। उन्होंने व्यवस्था संभालने में सहयोग किया। बुधवार तड़के से ही श्रद्धालुओं की मंदिर में पूजा करने के लिए भीड़ उमड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article