फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   District-level school sports competitions for 33 disciplines will begin today.

Rohtak News: 33 खेलों के लिए आज से शुरू होंगी जिलास्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता

Tue, 28 Jul 2026 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
District-level school sports competitions for 33 disciplines will begin today.
रोहतक। जिला शिक्षा कार्यालय और जिला मौलिक शिक्षा कार्यालय की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 की छह दिवसीय जिलास्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताएं मंगलवार से शुरू होंगी। प्रतियोगिता में 33 खेलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए शहर के प्रमुख स्टेडियमों, स्कूलों और अकादमियों का चयन किया है। खंड शिक्षा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी अशोक नांदल ने बताया कि सबसे बड़ा आयोजन राजीव गांधी स्टेडियम में होगा। यहां तीरंदाजी, एथलेटिक्स और मॉडर्न पेंटाथलॉन जैसी ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा बेसबॉल, सॉफ्टबॉल, हॉकी, कबड्डी, कराटे, खो-खो, वॉलीबॉल और स्क्वैश के मुकाबले भी यहीं होंगे।
विज्ञापन

सर छोटू राम स्टेडियम में साइकिलिंग की ट्रैक रेस, इनडोर हॉल में जिम्नास्टिक की कलात्मक स्पर्धाएं, जूडो मुकाबले और पारंपरिक कुश्ती के दांव-पेंच देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्या श्री में होंगी बास्केटबॉल, नेटबॉल और योग प्रतियोगिताएं
विद्या श्री इंटरनेशनल स्कूल में बास्केटबॉल, नेटबॉल और योग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। स्टार ग्लोबल स्कूल परिसर में टेबल टेनिस और टेनिस के मुकाबले खेले जाएंगे। शतरंज प्रतियोगिता माता दरवाजा स्थित एमएस सरस्वती स्कूल में होगी। क्रिकेट के मुकाबले सिंहपुरा एमएस सरस्वती स्कूल और वैश्य पब्लिक स्कूल के मैदानों में होंगी।

नेकी राम कॉलेज के मैदान में होंगी फुटबॉल स्पर्धाएं
आईएमटी स्थित एसआरएस स्कूल खेड़ी साध में बैडमिंटन, आर्यन बॉक्सिंग एकेडमी सुनारियां में बॉक्सिंग, विश्वकर्मा स्कूल काठमंडी में फेंसिंग, नेकी राम कॉलेज में फुटबॉल, गुरुकुल लाढ़ौत में हैंडबॉल, गन फॉर विक्ट्री शूटिंग रेंज ओमैक्स सिटी में शूटिंग, डीएवी स्कूल दिल्ली रोड में स्केटिंग, केवीएस स्विमिंग पूल दिल्ली बाईपास में स्विमिंग, भारती कन्या स्कूल काठमंडी में ताइक्वांडो और वीएफसी क्लब बहुअकबरपुर में वुशु प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed