{"_id":"699208a192ba926ac003df16","slug":"elderly-woman-was-robbed-after-her-hands-were-tied-and-her-mouth-was-taped-rohtak-news-c-17-roh1019-810880-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बुजुर्ग महिला का हाथ बांधकर और मुंह पर टेप लगाकर डाला डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बुजुर्ग महिला का हाथ बांधकर और मुंह पर टेप लगाकर डाला डाका
विज्ञापन
13-महम के गांव भैणी चंद्रपाल के मकान में डकैती की वारदात के बाद बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक/महम। चार बदमाशों ने शनिवार रात 11 से 12 बजे के बीच गांव भैणी चंद्रपाल में सरला देवी (62) को बंधक बनाकर जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए। सरला देवी दोनों बेटों से अलग चौबारे (पहली मंजिल) में रही थीं। इस संबंध में महम थाने में डकैती की एफआईआर दर्ज की गई है। शक दूसरे प्रदेश से भैंस खरीदने वालों पर है।
सरला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति ओम सिंह का 2008 में निधन हो चुका है। उनके बेटे सोनू और मोनू परिवार सहित अलग-अलग रहते हैं। वह अकेली चौबारे में रहती हैं। हर रोज की तरह शनिवार रात को भी कमरे का दरवाजा बंद करके सो रही थीं।
उन्होंने बताया कि रात 11 से 12 बजे के बीच दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। उसकी नींद टूट गई। इसके बाद दो-तीन धक्के मारते ही दरवाजा खुल गया। चार युवक अंदर घुस आए और उसके मुंह पर टेप लगा दी। इसके बाद पैरों को शॉल व हाथों को पट्टी से बांध दिया। फिर गले से चांदी की चेन, कानों के बाले व नाक का कोका निकाल लिया। नजदीक रखे पर्स से 10 हजार की नकदी व मोबाइल फोन ले गए।
मुंह से टेप हटाकर बहू को आवाज लगाकर बुलाया
सरला देवी ने बताया कि उसने किसी तरह मुंह से टेप हटाई और बहू को आवाज लगाई। इसके बाद उसने सोनू को कॉल की। सोनू उनके पास आया और पुलिस को सूचना दी। रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जांच-पड़ताल की।
खोजी कुत्ता नहीं लगा सका सुराग, खेत में मिला मोबाइल फोन
रविवार को एएसआई विनोद कादियान फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व खोजी कुत्ते के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल से सुराग ढूंढने का प्रयास किया। कुत्ता कमरे से निकलकर सड़क पर आ गया। इससे आगे नहीं बढ़ सका। छानबीन में नजदीक खेत में सरला देवी का मोबाइल फोन मिला।
भैंस-कटड़े खरीदने वालों पर शक, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पूछताछ में पीड़िता और परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव में भैंस और कटड़े खरीदने वाले आए थे। वारदात के समय आरोपी स्थानीय भाषा नहीं बोल रहे थे। ऐसे में शक है कि वारदात के पीछे उनका ही हाथ है। पुलिस सुराग ढूंढने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है
वर्जन
डकैती की एफआईआर दर्ज करने के बाद छानबीन की जा रही है। डकैती के आरोपियों को पकड़ने के लिए सीआईए और महम पुलिस कार्रवाई कर रही है। -एसआई सुरेश पहलवान, कार्यकारी थाना प्रभारी महम।
Trending Videos