फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Electricity workers to hold nationwide strike from August 11 to 13.

Rohtak News: बिजली कर्मी 11 से 13 अगस्त तक करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल

Wed, 29 Jul 2026 09:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 29 Jul 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers to hold nationwide strike from August 11 to 13.
28-रोहतक के राजीव गांधी विद्युत भवन में प्रदर्शन के दौरान मौजूद बिजली निगम कर्मचारी। संवाद
फोटो : 28
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। एचएसईबी वर्कर यूनियन के राज्य सचिव बलराज कुंडू ने बुधवार को बिजली निगम कर्मचारियों के प्रदर्शन में कहा कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 11, 12 व 13 अगस्त को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। बिजली क्षेत्र को निजी हाथों में सौंपने की किसी भी कोशिश का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को राजीव गांधी विद्युत भवन में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों पर तुरंत निर्णय लेने की मांग की। प्रदर्शन में हरियाणा पावर इंजीनियर संगठन, एचएसईबी वर्कर यूनियन, ऑल इंडिया पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन, एचपीसी एससी-एसटी एवं बीसी इम्प्लाइज यूनियन सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने नई कृषि वितरण निगम बनाने, पैरेलल लाइसेंस जारी करने और स्मार्ट मीटर योजना का कड़ा विरोध जताया। एचएसवीपी वर्कर यूनियन के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी विजय हुड्डा ने कहा कि सरकार की नीतियां कर्मचारी और उपभोक्ता दोनों के हित में नहीं हैं। संयुक्त संघर्ष मोर्चा लंबे समय से इन मुद्दों को उठा रहा है, लेकिन सरकार गंभीर नहीं है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सर्किल प्रभारी कार्यकारी अभियंता अनिल नागर, जेई सुनील दहिया, संदीप गोयत, विकास दहिया, देवेंद्र हुड्डा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed